मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पुनरावृत्ति होने पर होगी 'सख्त' कार्रवाई : BSP MP के खिलाफ की गई 'आपत्तिजनक' टिप्पणी पर स्पीकर ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को दी चेतावनी

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर संज्ञान लेते हुए उन्हें चेतावनी दी। पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई होगी| लोकसभा में गुरुवार रात भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी न…

पुनरावृत्ति होने पर होगी 'सख्त' कार्रवाई : BSP MP के खिलाफ की गई 'आपत्तिजनक' टिप्पणी पर स्पीकर ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को दी चेतावनी
पुनरावृत्ति होने पर होगी 'सख्त' कार्रवाई : BSP MP के खिलाफ की गई 'आपत्तिजनक' टिप्पणी पर स्पीकर ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को दी चेतावनी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर संज्ञान लेते हुए उन्हें चेतावनी दी। पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई होगी| लोकसभा में गुरुवार रात भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुँवर दानिश अली पर 'आपत्तिजनक और असंसदीय' भाषा का प्रयोग किया था| लोकसभा में एक चर्चा के दौरान रमेश बिधुड़ी ने दानिश अली को कहा -ये मुल्ला उग्रवादी है.....ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ये मुल्ला आतंकवादी है... ......उग्रवादी है| उन्होंने (बिधुड़ी) आगे कहा - इसकी बात नोट करते रहना अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।'



बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के 'आतंकवादी' वाले बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी को उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। इसके साथ ही कहा है कि अगर सदन में उन्होंने दोबारा इस तरह का व्यवहार किया तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 



वही, बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी के खिलाफ शु्क्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का आग्रह किया| दानिश अली ने पत्र में कहा है कि वह भाजपा सांसद बिधूड़ी के खिलाफ नियम 222, 226 और 227 के तहत नोटिस देना चाहते हैं| बिधूड़ी ने लोकसभा में उनके खिलाफ ‘आतंकवादी’, ‘उग्रवादी’ और कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया


बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुँवर दानिश अली ने पत्र में कहा, ‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि नियम 227 के तहत इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए…मेरा आग्रह है कि इस मामले में जांच का आदेश दिया जाए|’ दानिश अली का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई जरूरी है ताकि देश का माहौल और दूषित न हो|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।