नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी| सूत्रों के अनुसार,''केंद्र सरकार ने अभिनेत्री कंगना रनौत को 'Y' लेवल सुरक्षा की मंजूरी दी|
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार कंगना के साथ एक PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) रहेगा| इसके 11 पुलिसकर्मी रहेंगे जिनमें कुछ कमांडोज भी शामिल होंगे|
बता दें कि सुशांत की मौत के मामले को लेकर शुरू हुई बयानबाजी के बीच कंगना ने मुंबई की तुलना PoK से की थी, जिसके बाद संजय राउत की तरफ से सख्त लहजे में बयान दिए गए थे|कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दी थी। इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा था कि वे नौ सितंबर को मुंबई आ रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।
कंगना ने गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्विटर पर कहा,ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा,मैं अमित शाह जी की आभारी हूँ वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद