मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

NIC ईमेल सिस्टम में किसी भी प्रकार का साइबर अतिक्रमण नहीं हुआ: केंद्र सरकार

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने स्पष्ट किया कि एनआईसी ईमेल प्रणाली में किसी भी प्रकार का साइबर अतिक्रमण नहीं हुआ हैं। सरकार ने कहा कि एनआईसी ईमेल प्रणाली ईमेल प्रणाली पर कोई साइबर हमला नहीं हुआ है।सरकार…

NIC ईमेल सिस्टम में किसी भी प्रकार का साइबर अतिक्रमण नहीं हुआ: केंद्र सरकार
NIC ईमेल सिस्टम में किसी भी प्रकार का साइबर अतिक्रमण नहीं हुआ: केंद्र सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने स्पष्ट किया कि एनआईसी ईमेल प्रणाली में किसी भी प्रकार का साइबर अतिक्रमण नहीं हुआ हैं। सरकार ने कहा कि एनआईसी ईमेल प्रणाली ईमेल प्रणाली पर कोई साइबर हमला नहीं हुआ है।सरकार ने अपने ईमेल सिस्‍टम पर साइबर हमले की खबर को खारिज कर दिया है।  एयर इंडिया, बिग बास्केट और डोमिनोज जैसे संगठनों में डेटा अतिक्रमणो के प्रभाव पर मीडिया में एक खबर ने दावा किया है कि इन अतिक्रमणों से हैकर्स को राष्ट्रीय सूचना केंद्र-एनआईसी ईमेल के ईमेल खाते और पासवर्ड प्राप्त हो गए हैं।



इसे देखते हुए यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि सबसे पहले, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा अनुरक्षित भारत सरकार की ईमेल प्रणाली में कोई साइबर अतिक्रमण नहीं हुआ है। ईमेल प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित और सकुशल है।




दूसरे, बाहरी पोर्टलों पर साइबर सुरक्षा उल्लंघन सरकारी ईमेल सेवा के उपयोगकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सकता है, जब तक कि सरकारी उपयोगकर्ताओं ने अपने सरकारी ईमेल पते का उपयोग करके इन पोर्टलों पर पंजीकरण नहीं कराया है और सरकारी ईमेल खाते में उपयोग किए गए पासवर्ड का उपयोग नहीं किया है।



एनआईसी ईमेल प्रणाली ने दो घटकीय प्रमाणीकरण और 90 दिनों में पासवर्ड बदलने जैसे कई सुरक्षा उपाय किए हैं। इसके अलावा, एनआईसी ईमेल में पासवर्ड के किसी भी परिवर्तन के लिए मोबाइल ओटीपी की आवश्यकता होती है और यदि मोबाइल ओटीपी गलत है तो पासवर्ड बदलना संभव नहीं होगा। एनआईसी ईमेल का उपयोग करके अतिक्रमण के किसी भी प्रयास को एनआईसी द्वारा रोका किया जा सकता है। एनआईसी समय-समय पर उपयोगकर्ता जागरूकता अभियान भी चलाता है और संभावित खतरों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में उपयोगकर्ताओं को अपडेट करता रहता है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।