मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुंबई : घाटकोपर में पार्किंग में खड़ी कार चंद सेकेंड में सिंकहोल में समाई, 12 घंटे बाद निकाली गई

मुंबई के घाटकोपर में एक आवासीय परिसर में पार्किंग में खड़ी कार कुछ ही सेकंड में एक सिंकहोल में डूब गई| घाटकोपर के रामनिवास सोसायटी में घटी एक अजीबो-गरीब घटना में एक कार अचानक कुएं में समा गई, इसका वी…

मुंबई : घाटकोपर में पार्किंग में खड़ी कार चंद सेकेंड में सिंकहोल में समाई, 12 घंटे बाद निकाली गई
मुंबई : घाटकोपर में पार्किंग में खड़ी कार चंद सेकेंड में सिंकहोल में समाई, 12 घंटे बाद निकाली गई | फ़ोटो: TVL News

मुंबई के घाटकोपर में एक आवासीय परिसर में पार्किंग में खड़ी कार कुछ ही सेकंड में एक सिंकहोल में डूब गई| घाटकोपर के रामनिवास सोसायटी में घटी एक अजीबो-गरीब घटना में एक कार अचानक कुएं में समा गई, इसका वीडियो खूब वायरल हुआ है।  



घाटकोपर के रामनिवास सोसायटी में देखते ही देखते चंद सेकेंड में पार्किंग में खड़ी एक कार जमीन में समाई गई, जिसका वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|



दरअसल घाटकोपर-पश्चिम स्थित कामा लेन पर त्रिभुवन मिठाईवाला के पीछे पुरानी रामनिवास सोसायटी के पास एक कुआं था। कुछ वर्षों पहले सोसायटी ने आरसीसी कर कुएं का ज्यादातर भाग ढक दिया था। फिर वहां गाड़ियां पार्क होने लगी लेकिन तीन दिन पहले हुई जोरदार बारिश में वह आरसीसी कुएं में धंस गई। उसके ऊपर खड़ी पंकज मेहता नामक निवासी की कार का अगला भाग टूटते आरसीसी के साथ कुएं में गिरने लगा और धीरे-धीरे पूरी कार पानी में डूब गई। 



इस घटना का किसी ने वीडियो बनाया। यह वीडियो खूब वायरल हुआ। लोगों को लगा कि यह मनपा की गलती के चलते हुआ है लेकिन मनपा के कंट्रोल रूम ने जब इस बारे में तहकीकात की, अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मनपा वार्ड कर्मचारियों को भेजकर पड़ताल की तो सच सामने आया। जांच में पता चला कि इसमें मनपा की नहीं, सोसायटी की गलती है। 



सोसायटी ने ही अवैध तरीके से खतरनाक स्थान पर बिना मनपा की अनुमति के पार्किंग स्थल बनाया था। इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई। घाटकोपर ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नागराज मजगे ने बताया कि कुएं पर उक्त पार्किंग स्थल का निर्माण किया गया था, जो कि बरसात से धंस गया। हालांकि 12 घंटे बाद इस कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया।



वीडियो वायरल होने के बाद बीएमसी  ने प्रेस नोट के जरिये सफाई दी है कि इस  घटना का बीएमसी से कोई संबंध नही है क्योंकि वो जमीन सोसायटी की थी और कुंए को आरसीसी के जरिये आधा ढककर इलाके को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जो आज धंस गई और वहां पार्क की गई कार उसमें डूब गई| यह कार पंकज मेहता नाम के शख्स की है| गनीमत रही कि कार में उस वक्त कोई नहीं था| 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।