● रबी फसलों की MSP में वृद्धि के लिये गए अहम फैसले
● गेहूं की MSP में 50 रुपये/क्विंटल की वृद्धि,
● चना में 225 रुपये/क्विंटल की वृद्धि,
● मसूर में 300 रुपये/क्विंटल की वृद्धि,
● सरसों में225 रुपये/क्विंटल की वृद्धि,
● जौं में 75 रुपये/क्विंटल की वृद्धि
● कुसुम्भ की MSP में 112 रुपये/क्विंटल की वृद्धि
नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में किसानों को बड़ा सौगात देते हुए रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है।सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 1,975 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में इसका निर्णय लिया गया और लोकसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ,''किसानों के कल्याण के लिए कार्य करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। अन्नदाताओं के हित में काम करने की हमारी प्राथमिकताओं के अनुरूप कैबिनेट ने एमएसपी बढ़ाने का एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे करोड़ों किसान लाभान्वित होंगे।अधिक एमएसपी जहां किसानों को सशक्त करेगी, वहीं उनकी आय दोगुनी करने में भी मदद करेगी। कृषि सुधारों को संसद की मंजूरी के साथ बढ़ी हुई एमएसपी से अन्नदाताओं की गरिमा और समृद्धि सुनिश्चित होगी। जय किसान!
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि एमएसपी, एपीएमसी बनी रहेगी, सरकारी खरीद होती रहेगी और इसके साथ किसान जहां चाहें अपने उत्पाद बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि,'' कृषि सुधार से संबंधित बिल पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा हुई तो कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही थी कि MSP खत्म हो जाएगी। प्रधानमंत्री जी ने किसानों को आश्वस्त किया था कि MSP जारी रहेगी। आज रबी की फसलों की MSP को PM की अध्यक्षता में स्वीकृति दी गई|
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि,m'''मैं किसान बंधुओं को कहना चाहता हूं कि जब कृषि सुधार के बिल आएं तो पूरे देश में कांग्रेस के बंधु यही कह रहे थे कि इन बिलों के पारित होने के बाद MSP समाप्त हो जाएगी, APMC समाप्त हो जाएगी। मैं देश को कहना चाहता हूं कि MSP जारी रहेगी, APMC भी जारी रहेगी
गेंहू की MSP में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चना 225 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ 5100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। सरसों में 225 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, अब सरसों को 4650 रुपये प्रति क्विंटल सरकार खरीदेगी| मसूर 300 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि के बाद 5100 रुपये प्रति कुंतल होगा। सरसों 225 रुपये प्रति कुंटल की वृद्धि के बाद 4650 रुपये प्रति कुंतल होगा
जौं के समर्थन मूल्य में 75 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि के साथ अब जौं का समर्थन मूल्य अब 1,600 रूपए प्रति क्विंटल होगा। कुसुम्भ के समर्थन मूल्य में 112 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, कुसुम्भ का समर्थन मूल्य अब 5,327 रूपए प्रति क्विंटल होगा