नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पक्ष रखने के लिए केंद्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया| सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पक्षकार बनाने की मांग की है|
उधर,''सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े दस्तावेज सीबीआई ने बिहार पुलिस से कलेक्ट कर लिए हैं| सीबीआई ने इस बात की जानकारी दी|वही आज सुशांत राजपूत केस में पूछताछ के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती प्रवर्तन निदेशालय पहुंच गई हैं| उनके साथ उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शोविक चक्रवर्ती भी ED दफ़्तर में पहुंचे हैं|बता दें कि ईडी ने मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है|
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी( CBI) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया था| केंद्रीय जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 आरोपियों और अन्य के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत मामले की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज़ किया था|
केंद्रीय जांच एजेंसी( CBI) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।