नई दिल्ली : भारत सरकार ने 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को शेयर करने वाले Tweets /YouTube वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश दिया है| केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड को प्रकाशित करने वाले YouTube वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश दिया है| सूत्रों ने कहा कि ट्विटर को उन YouTube वीडियो के लिंक वाले 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने के लिए भी कहा गया है।
सूत्रों के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आदेश दिया है कि, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड के YouTube पर शेयर किए गए सभी वीडियो को ब्लॉक किया जाए| ट्विटर को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" के यूट्यूब वीडियो के लिंक वाले 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है|
इससे पहले,भारत सरकार ने 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को ‘प्रोपोगेंडा पीस' करार देते हुए कहा था कि इसकी कोई वस्तुनिष्ठता नहीं है, यह पक्षपातपूर्ण है| हाल ही में प्रकाशित की गई BBC की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर MEA प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 19 जनवरी 2023 को कहा था, "हमें लगता है कि यह एक प्रोपोगेंडा पीस है। इसकी कोई वस्तुनिष्ठता नहीं है, यह पक्षपातपूर्ण है। ध्यान दें कि इसे भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है|
बता दें, बीबीसी ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर दो-भाग की श्रृंखला प्रसारित की थी। इस डॉक्यूमेंट्री को कथित रूप से यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया था, लेकिन विवादों की वजह से यूट्यूब से इसे हटा दिया गया है। सीरीज के डिस्क्रिप्शन में कहा गया है, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के मुस्लिम अल्पसंख्यक के बीच तनाव पर एक नजर, 2002 के दंगों में उनकी भूमिका के बारे में दावों की जांच, जिसमें हजारों लोग मारे गए।’