मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पवन खेड़ा ने पूछा -हम प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि सीमावर्ती राज्यों में चीन की एक विवादास्पद कंपनी को क्यों आने दिया जा रहा है?

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बेरोजगारी और चीन समते कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है|कांग्रेस ने कहा कि,''भाजपा की सरकार में बेरोजगारी दर में लगातार वृद्धि हो रही…

पवन खेड़ा ने पूछा -हम प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि सीमावर्ती राज्यों में चीन की एक विवादास्पद कंपनी को क्यों आने दिया जा रहा है?
पवन खेड़ा ने पूछा -हम प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि सीमावर्ती राज्यों में चीन की एक विवादास्पद कंपनी को क्यों आने दिया जा रहा है? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बेरोजगारी और चीन समते कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है|कांग्रेस ने कहा कि,''भाजपा की सरकार में बेरोजगारी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। भाजपा बेरोजगारी दर में हो रही वृद्धि के लिए बेशक कोरोना संकट को जिम्मेदार ठहरा रही हो; लेकिन बेरोजगारी दर में वृद्धि का मुख्य कारण भाजपा संकट है। पिछले छह साल से देश पर भाजपा संकट बना हुआ है। कांग्रेस ने कहा कांग्रेस की सरकार ने अपने नीतिगत फैसलों से देश की 27 करोड़ जनता को गरीबी से निकाला था। जबकि भाजपा के विफल नीतिगत फैसलों ने 40 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला है। भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसले देशवासियों पर कहर बन कर टूट रहे हैं।




कांग्रेस ने कहा कि,''भाजपा की सरकार में खुशहाली के साथ-साथ देश का विकास भी गायब हो रहा है; भाजपा की विनाशकारी नीतियों ने भारत के विकास को विनाश में परिवर्तित किया है। जीडीपी गिरती जा रही है; लेकिन भाजपा अपने नीतिगत फैसलों में परिवर्तन की बजाय जीडीपी गणना के मापदंड ही बदल रही है।



कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि,''लगभग तीन महीनों से हम लगातार लद्दाख में भारतीय सीमा पर हो रही चीनी घुसपैठ की खबरें उपग्रह तस्वीरों, सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों और स्थानीय नागरिकों के माध्यम से सुन रहे हैं|एक तरफ तो प्रधानमंत्री जी चीन को क्लीन चिट दे देते हैं और कहते हैं कि कोई हमारी सीमा में घुसा ही नहीं और दूसरी तरफ रक्षा मंत्री और उत्तरी कमान के आला अधिकारी कुछ और ही स्थिति बयान कर रहे हैं|





कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ''मीडिया के माध्यम से यह भी जानकारी मिली है कि कैबिनेट के मंत्रियों पर चीन के विरुद्ध बोलने पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पाबंदी लगा दी है पिछले कुछ सप्ताहों में मैंने और मेरे अनेक वरिष्ठ सहयोगियों ने प्रधानमंत्री जी का चीन के प्रति लगाव के कई उदाहरण आपके सामने रखे हैं। ये उदाहरण उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के दौरान के हैं|




कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि,''एक और उदाहरण यह भी है कि कैसे गुजरात में चीन की कंपनियों को प्राथमिकता उस वक़्त भी दी जा रही थी और अब भी दी जा रही है|कैसे पीएम केयर फ़ंड में चीन की कंपनियों का पैसा आया और उस पैसे का कोई हिसाब-किताब सार्वजनिक पटल पर नहीं रखा जा रहा है। यह भी एक अलग ही विषय है|




 पवन खेड़ा ने कहा कि'' यह भी हमने आपके सामने रखा है कि कैसे अकेले गुजरात में स्मार्ट सिटी इंडस्ट्रियल पार्क, टेक्स्टटाइल पार्क आदि के तहत चीन के साथ ₹43 हज़ार करोड़ के करारनामे हुए हैं|जब नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो 2011 में मोदी जी ने गुजरात के स्कूलों में मंदारिन भाषा लाने की भी घोषणा कर दी थी, उस घोषणा का क्या हुआ, यह नहीं मालूम। लेकिन घोषणा जरूर की गयी थी|




कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ,''2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में  'ग्लोबल टाइम्स' ने लिखा कि चीनी कंपनियाँ चाहती हैं कि गुजरात में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की पार्टी की ही जीत हो। अगर गुजरात में मोदी को बड़ी जीत मिलती है, तो यह चीनी कंपनियों के लिए फायदेमंद हो सकता है|दो देशों में जो संबंध होते हैं, उसमें कूटनीति के साथ-साथ व्यापार का भी योगदान होता है। लेकिन दो देशों के जो व्यापारिक रिश्ते होते हैं ,उन रिश्तों में कोई भी देश अपने सामरिक हितों को ताक पर रख कर तो व्यापार नहीं करता|





पवन खेड़ा ने कहा कि जब चीन की एक कंपनी को जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्य में एक संवेदनशील काम जो पिछले दरवाजे से आने दिया जाता है और उसको वो काम मिल जाता है। तो यह बहुत गंभीर चिंता का विषय बन जाता है|Dongfang नामक यह कंपनी विश्व के अनेक देशों में सक्रिय है। पाकिस्तान के साथ इसका विशेष संबंध है। यह न केवल चीन की सरकार और सेना के सीधे नियंत्रण में है, बल्कि विश्व बैंक ने पिछले वर्ष इस पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पाबंदी भी लगाई थी|





कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पूछा कि,''हम प्रधानमंत्री से यह जानना चाहते हैं कि सीमावर्ती राज्यों में ऊर्जा जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र में चीन की एक विवादास्पद कंपनी को क्यों आने दिया जा रहा है?एक तरफ तो चीन से संबंधित Apps पर पाबंदी लगाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर चीन की कंपनी के हाथों में जम्मू कश्मीर के नागरिकों का महत्वूपर्ण डेटा क्यों सुपर्द किया जा रहा है? 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।