मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुशांत केस: फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने BJP दफ्तर में 53 बार फोन क्यों किया, कौन है वो आका? फड़नवीस और गडकरी बताएं: कांग्रेस

नई दिल्ली: फिल्म निर्माता संदीप सिंह खुद को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त होने का दावा करते हैं। सुशांत के घर से लेकर कूपर अस्‍पताल और मुर्दाघर तक हर जगह संदीप नजर आए। महाराष्ट्र के पूर…

सुशांत केस: फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने BJP दफ्तर में 53 बार फोन क्यों किया, कौन है वो आका? फड़नवीस और गडकरी बताएं: कांग्रेस
सुशांत केस: फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने BJP दफ्तर में 53 बार फोन क्यों किया, कौन है वो आका? फड़नवीस और गडकरी बताएं: कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: फिल्म निर्माता संदीप सिंह खुद को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त होने का दावा करते हैं। सुशांत के घर से लेकर कूपर अस्‍पताल और मुर्दाघर तक हर जगह संदीप नजर आए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो चुकी है।कांग्रेस लगातार भाजपा और संदीप सिंह के बीच रिश्ता होने की बात उठा रही है।वहीं भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी सवाल उठा चुके है| बीजेपी नेता सुब्रमण्‍यन स्‍वामी ने दावा किया है कि संदीप सिंह का दुबई से कोई न कोई कनेक्‍शन है। मंगलवार को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पूछा था संदीप सिंह एक सस्‍पेक्‍ट है और उससे यह पूछा जाना चाहिए कि वह कितनी बार दुबई गया और क्‍यों?



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता संदीप सिंह के कथित रूप से भाजपा से जुड़े होने पर कांग्रेस ने रविवार को जमकर हमला बोला। संदीप सिंह ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का सबसे नजदीकी दोस्त होने का दावा किया है।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या कांड में फिल्म निर्माता संदीप सिंह को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई। 




कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "देश संदीप सिंह के बारे में जानना चाहता है। हम जानना चाहते हैं कि वह भाजपा में किससे जुड़े हैं और उन्हें कौन बचा रहा है।"अभिषेक मनु सिंघवी  ने आरोप लगाया कि भाजपा संदीप सिंह के मामले में दिन-ब-दिन बेनकाब होती जा रही है। उन्होंने कहा, 'मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि संदीप ने भाजपा दफ्तर में इन ढाई महीनों में 53 बार फोन क्यों किया,इनको किससे खतरा था जो वह अपने लिए सुरक्षा मांग रहे थे।'






कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने पूछा है कि आखिर सिंह को कौन बचा रहा है?CBI जांच के प्रति आतुरता दिखाने का कारण क्या संदीप सिंह थे? - इस तरह के गैर-कानूनी कारनामों में संलिप्त लोगों के भाजपा के साथ निकट सम्बंध क्यों रहते हैं?- ड्रग्स के जो भी मामले उठाए जा रहे हैं, वो 2017, 2018 के हैं। तो इतने बड़े ड्रग जाल पर तत्कालीन फड़नवीस सरकार क्या कर रही थी?




कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि,'' इस केस के वापस लिए जाने की भी खबरें हैं। मगर ऐसा कोई दस्तावेज आया नहीं। अगर वापस हो भी गया, तो हमारा उद्देश्य ऐसे व्यक्ति (संदीप सिंह) के चाल, चरित्र और चेहरे को आपके सामने रखना है, जिसकी भाजपा से यारी है| सिंघवी ने कहा कि,''संदीप सिंह एकमात्र फ़िल्म निर्माता थे, जिनके  साथ वाइब्रेंट गुजरात 2019 में ₹177 करोड़ का करारनामा हुआ। कम्पनी का नाम है- लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो इसकी 2017 में ₹66 लाख की हानि, 2018 में ₹61 लाख का लाभ, 2019 में ₹4 लाख की फिर हानि थी। ये करारनामा कैसे हुआ?





सिंघवी ने कहा कि 'संदीप सिंह ने कई बार दावा किया है कि वो सुशांत सिंह के निकट मित्र थे। उन्‍होंने कहा कि 'इन्हीं संदीप सिंह ने माननीय मोदी जी की बॉयोपिक बनाई थी। तो ऐसे में जाहिर है कि संदीप सिंह एक निकटतम, विशेष, प्रिय व्यक्ति हैं। इस फिल्‍म के पोस्टर्स का लोकार्पण करने तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस जी गए थे। तो संदीप सिंह जी आम आदमी नहीं हैं।' उन्‍होंने पूछा कि 'क्या इन्हीं संदीप सिंह ने पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में 53 कॉल किए थे? वो किससे सुरक्षा चक्र मांग रहे थे?'





गडकरी और फडणवीस से कांग्रेस के सवाल: -CBI जांच के प्रति आतुरता दिखाने का कारण क्या संदीप सिंह थे? - इस तरह के गैर-कानूनी कारनामों में संलिप्त लोगों के भाजपा के साथ निकट सम्बंध क्यों रहते हैं?



- ड्रग्स के जो भी मामले उठाए जा रहे हैं, वो 2017, 2018 के हैं। तो इतने बड़े ड्रग जाल पर तत्कालीन फड़नवीस सरकार क्या कर रही थी?



- क्या इसलिए ये इतनी हलचल हो रही है? मॉरीशस का हल कैसे निकला? संदीप सिंह को बॉयोपिक कैसे दी गई? संदीप सिंह ने महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में 53 कॉल कैसे किए? कौन है वो आका? माननीय फड़नवीस जी, गडकरी जी ये बताएं|















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।