नई दिल्ली: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''उत्तराखंड में रोज बदलने वाली मुख्यमंत्रियों की कुर्सियां BJP के नेतृत्व की विफलता का रोजमर्रा का उदाहरण बनता जा रहा है। इसके लिए पीएम मोदी और जे.पी.नड्डा जी जिम्मेदार हैं। ये उत्तराखंड में पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी BJP ने 3 मुख्यमंत्री बदले थे|
- उत्तराखंड की देवभूमि ऐतिहासिक है
- उत्तराखंड की देवभूमि देश की संस्कृति और संस्कार की द्योतक है
- उत्तराखंड की देवभूमि ने हमेशा इस देश को आध्यात्म, संस्कार, संस्कृति, प्रगति और विकास का पाठ पढ़ाया है.
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''उस उत्तराखंड की देवभूमि में सत्ता लोलुपता, अराजनीतिक अस्थिरता, सत्ता की मलाई बांटने की होड़, रोज बदलने वाले मुख्यमंत्रियों की कुर्सियां और भाजपा के नेतृत्व की नाकामी का रोजमर्रा का उदाहरण बनता जा रहा है| 2017 में एक प्रचंड बहुमत के साथ उतराखंड के लोगों ने भाजपा की सरकार का गठन किया, पर 5 साल में उतराखंड की देवभूमि की सेवा करने की बजाय, विकास और प्रगति की गाथा गढ़ने की बजाय मात्र सत्ता की मलाई बांटने के वितरण का धंधा किया|
सुरजेवाला ने कहा,''- जिस प्रकार से व्यापक भ्रष्टाचार हुआ,
- सत्ता को तोड़ मरोड़कर जबरन सत्ता पर शिकंजा कसने का धंधा हुआ
- उतराखंड के संसाधनों का दोहन हुआ
- सत्ता की बन्दरबाँट हुई
- मंत्री और मुख्यमंत्री के पदों का वितरण हुआ ...ये अनूठे उदाहरण हैं
सुरजेवाला ने कहा,''इन सभी के लिए कोई जिम्मेदार है तो वे सिर्फ माननीय मोदी जी और जे.पी नड्डा जी हैं; जिन्होंने लगभग साढ़े चार साल के शासन में उतराखंड को एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया, जहाँ भाजपा का काम सत्ता की मलाई की बन्दरबाँट करना है|
यह सब भाजपा ने उतराखंड की देवभूमि में पहली बार नहीं किया;
पहले भी तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले थे;
- भुवन चन्द्र खण्डूरी
- रमेश पोखरियाल
- फिर दोबारा से भुवन चन्द्र खण्डूरी
सुरजेवाला ने कहा,''इस बार भी तीसरा मुख्यमंत्री साढ़े 9 बजे के बाद चुनने जा रहे हैं;
- पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फिर तीरथ सिंह रवत
- अब एक और ...
सुरजेवाला ने कहा,''राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए भाजपा मशहूर है; दिल्ली में भी उन्होंने एक ही विधानसभा में पहले मदन लाल खुराना जी को मुख्यमंत्री बनाया फिर बदलकर साहब सिंह वर्मा जी को बनाया फिर सुषमा स्वराज जी को बनाया| सत्ता की लोलुपता और बन्दरबाँट, उतराखंड की देवभूमि के खनिज संसाधनों का दोहन केवल इसी भाजपा सरकार ने किया है; भाजपा का शासन अब शर्मसार हो चुका है; वह पूरी तरह से नैतिक संवैधानिक अधिकार खो बैठे हैं|
सुरजेवाला ने कहा,''जनता अब इस बात का इंतज़ार कर रही है कि कैसे एक बार फिर कांग्रेस का शासन वहां बने; ताकि एक स्थिर, प्रगतिशील और तरक्कीशील सरकार का गठन हो सके|