मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैम्पियन बनी दिल्ली की साची जैन

● अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 345 खिलाड़ियों ने लिया था भाग● अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ियों को परास्त कर चुकी है दिल्ली की साची जैननई…

राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैम्पियन बनी दिल्ली की साची जैन
राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैम्पियन बनी दिल्ली की साची जैन | फ़ोटो: TVL News

● अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 345 खिलाड़ियों ने लिया था भाग

● अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ियों को परास्त कर चुकी है दिल्ली की साची जैन




नई दिल्ली: ऑल इण्ड़िया चैस फेडरेशन द्वारा आयोजित अंडर 12 आयु बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता 2021 में दिल्ली की साची जैन ने पूरे देश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। साची जैन अब वर्ष 2021 की नेशनल चैम्पियन बन चुकी है और अगस्त में होने वाली वर्ल्ड केडट चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से हिस्सा लेंगी। देश और विदेश से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साची जैन ने इस प्रतियोगिता में 11 राऊंड  में 10 अंक प्राप्त किये है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता 2021 में देश भर की 345 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 



साची जैन के पिता पुनीत जैन और माता पायल जैन और उनके कोच प्रसेनजित दत्ता भी उनकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। साची जैन पहले भी नेशनल स्कूल अंडर 10 चैम्पियनशीप में रजत पदक के साथ कई शतरंज प्रतियोगिता जीत चुकी है। साची अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है और कई देशों के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ियों को पराजित कर वेस्टर्न एशिया में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है।



साची की मम्मी पायल जैन ने बताया कि साची की छोटी बहन आध्या जैन भी शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी है और नेशनल स्कूल अंडर 8, दिल्ली स्टेट अंडर 9, अंडर 11 की चैम्पियनशीप के साथ कई शतरंज प्रतियोगिता जीत चुकी है। 




यूएसए में रहने वाले भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ रामकरण शर्मा ने कहा है कि साची जैन की यह उपलब्धि अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेगी। पश्चिम विहार में रहने वाले रिजर्व बैंक ऑफ इण्ड़िया के पूर्व जनरल मैनेजर जमनादास गुप्ता ने साची जैन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली को साची जैन पर गर्व है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।