नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है| पिछले एक पखवाड़े से कोरोना के दैनिक नए मामलों के आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है|पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 44,111 नए मामले सामने आए हैं| इस दौरान 57,477 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं|
भारत में 97 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से कम रिपोर्ट हुईं। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.62% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.06% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35% है|
भारत में COVID-19 के 44,111 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,02,362 हुई। 738 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,01,050 हो गई है। 57,477 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,05,779 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,95,533 है।
देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 34.46 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है| देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 43,99,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,46,11,291 हुआ।