मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सीमा विवादः नाकुला और डोकलाम के पास सतह से सतह की ओर मारने वाली मिसाइल की सुविधाएं बना रहा है चीन, कांग्रेस का केंद्र सरकार से आग्रह

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा,दलगत राजनीति की कोई बात नहीं है। लेकिन जब राष्ट्र के लिए कोई खतरा बन रहा हो, तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसे देश के सामने रखें। या तो देश को धोखे में रखा…

सीमा विवादः नाकुला और डोकलाम के पास सतह से सतह की ओर मारने वाली मिसाइल की सुविधाएं बना रहा है चीन, कांग्रेस का केंद्र सरकार से आग्रह
सीमा विवादः नाकुला और डोकलाम के पास सतह से सतह की ओर मारने वाली मिसाइल की सुविधाएं बना रहा है चीन, कांग्रेस का केंद्र सरकार से आग्रह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा,दलगत राजनीति की कोई बात नहीं है। लेकिन जब राष्ट्र के लिए कोई खतरा बन रहा हो, तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसे देश के सामने रखें। या तो देश को धोखे में रखा जा रहा है या भाजपा सरकार शतुरमुर्ग बनी हुई है 




कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा,''ताजा सूचना के अनुसार जो सैटेलाइट तस्वीरें आई हैं, उनके हिसाब से भारत-चीन सीमा पर चीन नाकुला और डोकलाम के पास सतह से सतह की ओर मारने वाली मिसाइल की सुविधाएं बना रहा है। ये काफी खतरनाक है| चीन ने वहां पर अपना जो प्रभाव बनाया है, उससे हमारे अरुणाचल प्रदेश के साथ पूरे पूर्वोत्तर के लिए खतरा पैदा हो रहा है|




राजीव शुक्ला ने कहा,''1 अगस्त 2018 को श्री rs surjewala ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर का मसला उठाया था। वहां पर भी चीन निर्माण कर रहा है और बनकर तैयार हो चुका है। लद्दाख, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर हर जगह चीनी सैनिकों का जमावड़ा बढ़ रहा है





कांग्रेस नेता ने कहा,मेरा भारत सरकार से आग्रह है कि वो तत्काल राष्ट्र को वास्तविक स्थिति से अवगत कराकर विश्वास में ले। क्योंकि रक्षा मंत्री कुछ बोलते हैं, प्रधानमंत्री कुछ और, विदेश मंत्री कुछ और| इन ताजा तस्वीरों के बारे में सरकार को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। देश को गुमराह नहीं करना चाहिए और देश को किसी भी तरह के धोखे में नहीं रखना चाहिए|





गौरतलब है कि,''भारतीय सीमा पर चीन अपने वायुसेना के उपकरणों को अपग्रेड कर रहा है और विस्तार भी कर रहा है। इसी कड़ी में उसने दो नई एयर डिफेंस पोजिशन तैयार करनी शुरू कर दी हैं जिनके मिसाइल साइट्स होने की संभावना है। सिक्किम के सामने अपने अर्ली वॉर्निंग रेडार साइट्स के पास ये पोजिशन तैयार की जा रही हैं। भारत और चीन के बीच यहां पहले 2017 में विवाद गहराया था और 2020 में भी तनाव बढ़ा था।




ओपन इंटेलिजेंस सोर्स detresfa ने चीन, भूटान और भारत के ट्राई-जंक्शन एरिया डोकलाम की सैटलाइट तस्वीर शेयर की है। इसके मुताबिक नाकू ला और डोका ला पास से 50 किमी दूर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की साइट मौजूदा एयर डिफेंस गैप के नजदीक हैं जहां पहले विवाद की स्थिति थी। भारत भी लगातार इंटेलिजेंसी सर्विलांस और रेकी मिशन कर रहा है। इस सेक्टर में तनावपूर्ण स्थिति के चलते भारत ने यहां बोईंग P-8 जैसे जेट तैनात कर रखे हैं।




यही नहीं पहले सैटलाइट से मिली तस्‍वीरों में यह भी साफ नजर आ रहा है क‍ि चीन लद्दाख लेकर अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे अपने इलाके में सात हवाई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर सतह से हवा में मार करने में सक्षम मिसाइलें तैनात कर रहा है। चीन ने लद्दाख से सटे अपने रुटोग काउंटी, नागरी कुंशा एयरपोर्ट, उत्‍तराखंड सीमा पर मानसरोवर झील, सिक्किम से सटे श‍िगेज एयरपोर्ट और गोरग्‍गर हवाई ठिकाने, अरुणाचल प्रदेश से सटे मैनलिंग और लहूंजे में सतह से हवा में मार करने वाली म‍िसाइलें तैनात की हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।