कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि,'' दो चीज़ें अभी तक भारत से नहीं गयी हैं, वो हैं - कोरोना और चीन और भाजपा को इस बात का विश्वास नहीं है|जब किसी भी सरकार का चाल-चलन मापना हो कि वह रक्षा खरीद रक्षा समझौता किस नीति से कर रही है, तो उसके तीन मापदंड होते हैं|
1. क्या वह देश बनाओ की नीति से रक्षा समझौता कर रहा है या पैसा बनाओ की नीति से? 2. क्या वह राष्ट्रीय सुरक्षा को को ध्यान में रखते हुए डील कर रहा है या खुद की जेब सुरक्षा पर ध्यान रखते हुए? 3. क्या वो कानून का पालन कर रहे हैं या सिफारशी काम कर रहे हैं?
कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि,''आपको सन 2001 में ऑपरेशन 'वेस्ट एंड' याद होगा। इस देश के रक्षा समझौते पर सरकार की पारदर्शिता होनी चाहिए थी, क़ानूनों का पालन होना चाहिए था। ऑपरेशन 'वेस्ट एंड' ने उसका पर्दाफ़ाश किया और खरीद और रक्षा समझौते के लिए वह काला दिवस था| जयवीर शेरगिल ने को कहा कि,''इस ऑपरेशन से दो बड़े खुलासे हुए। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण अपने ही दफ्तर में रिश्वत लेते कैमरे पर पकड़े गए, रिश्वत थी HHTI के लिए और UK की कंपनी से वादा किया कि भाजपा सरकार से HHTI का ठेका आपको दिलवाया जाएगा|
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि,'भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण जी को अपने ही ऑफिस में बैठकर रिश्वत खोरी और लेन देन में सन 2012 में जांच के बाद कोर्ट के निर्णय से 4 साल की सजा हुई थी |इसे ऑपरेशन 'वेस्टएंड' जजमेंट-1 नाम दिया गया। अब ऑपरेशन 'वेस्टएंड' जजमेंट- 2 आया है। जहां श्रीमती जया जेटली जी और उनके साथियों को रक्षा मंत्री के घर पर बैठकर रिश्वत लेने और आप पैसा लाओ सरकार से डील हम करवाएँगे, HHTI का ठेका हम दिलवाएँगे के चक्कर में सज़ा हुई|अब कोर्ट ने दो तीन दिन पहले श्रीमती जया जेटली जी और उनके साथियों को गुनहगार ठहराया है|
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि,'भाजपा में समझौता देश सुरक्षा नही, जेब सुरक्षा के लिए हो रहा है, देश हित को देखते हुए नहीं मुनाफाखोरी को देखते हुए हो रहा है|एक दूसरे से षड्यंत्र रच कर भाजपा की सरकार ने देश के सुरक्षा ढांचे पर, देश की सुरक्षा पर समझौता किया और इस गुनाह के कारण देश की सुरक्षा पर बहुत असर पड़ा है|
जयवीर शेरगिल ने कहा कि,ऑपरेशन वेस्टएंड की सज़ा के बाद भाजपा की सरकार को जवाबदेह भी होना चाहिए और माफी भी मांगनी चाहिए| ऑपरेशन वेस्टएंड की सज़ा के बाद, कोर्ट के निर्णय के बाद ये जग जाहिर है कि कौनसा दल इस देश में राष्ट्रीय सुरक्षा पर समझौता करता है, कानून के पालन पर नहीं, सिफ़ारिश पर चलता है|
जयवीर शेरगिल ने कहा कि,''इस निर्णय का ताजा राफेल समारोह पर भी प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ता है। ऑपरेशन वेस्टेंड में दोषसिद्धि से साबित होता है कि भाजपा-एनडीए और पीएम जो कहते हैं, वह सच नहीं है, सच्चाई की जांच होनी चाहिए। भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त नहीं बल्कि जांच मुक्त है|
राफेल की ताकत खरीद प्रक्रिया पर भाजपा को प्रतिरक्षा नहीं देती है। तीन प्रश्न अनुत्तरित हैं:
1-वायुयानों की संख्या 126 से घटाकर 36 क्यों कर दी गई?
2-भाजपा के सौदे में 41 हज़ार करोड़ से अधिक का नुकसान क्यों?
3- दोस्तों के लिए HAL को दरकिनार क्यों किया गया?