मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली HC का सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है| सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे के ऊपर ब…

दिल्ली HC का सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार
दिल्ली HC का सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है| सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे के ऊपर बन रही फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में अभिनेता के पिता ने किसी को भी फिल्म में उनके बेटे का नाम अथवा इससे मिलते जुलते नाम के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया गया था। अब इस पर फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।



बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेता के जीवन के बारे में बनाई जा रही प्रस्तावित फिल्मों के खिलाफ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका को खारिज कर दिया। सुशांत के पिता ने किसी को भी फिल्मों में अपने बेटे के नाम या समानता का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए याचिका दायर की थी|




अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता की उस याचिका पर फैसला सुनाया गया, जिसमें उन्होंने सुशांत की लाइफ पर बनने वाली चार फिल्मों के निर्माण और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इन फिल्मों में 'न्याय: द जस्टिस', 'सुसाइड ऑर मर्डर: ए स्टार वाज लॉस्ट', 'शशांक' और एक अनाम फिल्म शामिल है।


2 जून को, दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केके सिंह की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और निर्माताओं और निर्देशक से कहा था कि जब तक अदालत अपना फैसला नहीं सुनाती, तब तक फिल्म को रिलीज न करें। इस बारे में न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा था कि अदालत 11 जून से पहले फैसला सुनाएगी, लेकिन अगर वह ऐसा करने में असमर्थ है, तो फिल्म की रिलीज रोक दी जाएगी।



फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता चंदर लाल ने कहा कि फिल्म का हर स्तर पर प्रचार किया गया है और वह इसे वापस लेने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दे पाएंगे। बता दें, फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज डेट 11 जून है। कोर्ट का फैसला आने के बाद फिल्म रिलीज की जा सकती है।


दिलीप गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। फिल्म में टीवी एक्टर जुबैर खान सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित किरदार की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती की भूमिका में होंगी। तो वहीं शक्ति कपूर इस फिल्म में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चीफ राकेश अस्थाना का किरदार निभाएंगे।


गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाये गए थे। जिसके बाद इस मामले की सीबीआई, ईडी और एनसीबी की जांच जारी है। सुशांत केस में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। अभी भी इस केस की जांच चल रही है और आएदिन कोई न कोई खुलासे होते रहते हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।