मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बच्चों को चुनाव प्रचार में लाया जा रहा है, PM मोदी खुद इसमे शामिल हैं: कांग्रेस ने बच्चों को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जाने पर EC से की शिकायत

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा बच्चों को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जाने पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की। कांग्रेस ने कहा कि,''सारी मर्यादाओं को लांघते हुए BJP द्वारा…

बच्चों को चुनाव प्रचार में लाया जा रहा है, PM मोदी खुद इसमे शामिल हैं: कांग्रेस ने बच्चों को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जाने पर EC से की शिकायत
बच्चों को चुनाव प्रचार में लाया जा रहा है, PM मोदी खुद इसमे शामिल हैं: कांग्रेस ने बच्चों को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जाने पर EC से की शिकायत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा बच्चों को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जाने पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की। कांग्रेस ने कहा कि,''सारी मर्यादाओं को लांघते हुए BJP द्वारा मासूम बच्चों से चुनाव प्रचार करवाया जा रहा है। यह बहुत ही निंदनीय है, जिसे बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस विषय पर आज सलमान खुर्शीद, रजनी पाटिल एवं रंजीत रंजन ने चुनाव आयोग पहुंचकर शिकायत दर्ज़ की।


बता दें कि, एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक छोटी बच्ची प्रधानमंत्री मोदी के साथ बीजेपी का प्रचार करते नजर आ रही थी। वीडियो में बच्ची गुजराती भाषा में बीजेपी का समर्थन कर रही थी। बीजेपी का प्रचार रही बच्ची, भाजपा विधायक की बेटी थी|



बच्चों से चुनाव प्रचार मामले को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने निर्वाचन सदन में भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। निर्वाचन आयोग से  मुलाका के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा कि,'बच्चों को चुनाव प्रचार में लाया जा रहा है, उनका शोषण हो रहा है। हम इसे लेकर ECI (Election Commission of India) को शिकायत करने आए थे। इस पर  ECI स्पष्ट आदेश दे चुका है। NCPCR ने कहा है कि बच्चों को प्रचार  में नहीं डालना चाहिए। ये एक गलत प्रक्रिया है|



सलमान खुर्शीद ने कहा कि,''इसमें कोई सा??ारण व्यक्ति शामिल नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी खुद इसमे शामिल हैं। हमने ECI को वीडियो भी दिखाए। हम उम्मीद करते हैं कि जैसा ECI ने कहा कि वे इस पर ध्यान पूर्वक विचार करेंगे आपस में चर्चा करेंगे और निर्णय लेकर हमे सूचित करेंगे|


अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है बाल अधिकार संरक्षण का उल्लंघन ख़ुद प्रधानमंत्री कर रहे हैं:  रंजीत रंजन


कांग्रेस की सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि,''अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है बाल अधिकार संरक्षण का उल्लंघन ख़ुद प्रधानमंत्री कर रहे हैं! कांग्रेस की ओर से हमलोगों ने चुनाव आयोग के समक्ष पीएम की शिकायत की है, गुजरात चुनाव में ख़ुद PM बच्चे का इस्तेमाल अपनी पार्टी के प्रचार के लिए कर रहे हैं!


बता दें कि, गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा|  हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे| 


पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में- कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। 


दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।