मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत: विजय चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमृता धवन, पीएल पुनिया, डॉ उदित राज समेत कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली: यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। हाथरस गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत के बाद अब राजनीति तेज हो गयी है| पीड़िता की मौत के ब…

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत: विजय चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमृता धवन, पीएल पुनिया, डॉ उदित राज समेत कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार
हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत: विजय चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमृता धवन, पीएल पुनिया, डॉ उदित राज समेत कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। हाथरस गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत के बाद अब राजनीति तेज हो गयी है| पीड़िता की मौत के बाद यह मामला राजनीतिक हो गया है। अलीगढ़ में पीड़िता से मिलने वाले चंद्रशेखर उसकी मौत के बाद सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग भी पहुंचे जहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही अब उसे न्याय दिलाने की मांग करते हुए चंद्रशेखर सफदरजंग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।


हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता की मौत को लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले इस घटना के खिलाफ कांग्रेस भी प्रदर्शन के लिए दिल्ली के विजय चौक पर उतरी। हालांकि सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।




हाथरस सामूहिक बलात्कार पीड़िता की मौत को लेकर संसद के पास विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे ''कांग्रेस सांसद पी एल पुनिया, डॉ उदित राज, दिल्ली कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता धवन, महिला कार्यकर्ताओं समेत कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए| यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया,''हाथरस की बेटी के लिए आवाज उठाने पहुंचे कांग्रेस सांसद पी एल पुनिया जी को विजय चौक से गिरफ्तार किया गया। सरकार न्याय की आवाज दबा क्यों रही है? दिल्ली कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष जी को हाथरस की बेटी के लिए आवाज उठाने के लिए गिरफ्तार किया गया। चल क्या रहा है देश में?




हाथरस की बेटी की जघन्य हत्या और यूपी में बढ़ते जंगलराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते पी एल पुनिया जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को विजय चौक पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटियों के लिए न्याय मांगना भी अब गुनाह हो गया है!: रुचिरा चतुर्वेदी,कांग्रेस




कांग्रेस सांसद पी एल पुनिया ने कहा कि,'हाथरस में हैवानियत की शिकार मनीषा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया । राजीव चौक पर न्याय की मांग को लेकर किए जा रहे धरने में पहुंचते ही पुलिस ने अपनी तानाशाही दिखा दी। सरकार पुलिस के दम पर दलितों की आवाज को दबा नहीं सकती है ।देश में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश है। महिलाओं के साथ दिन रोज बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रहीं है। योगी जी अपनी चुनावी रैलियों में व्यस्त है।




हाथरस की दलित लड़की की जघन्य हत्या और उप्र सरकार में बढ़ते जंगलराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस सांसद श्री पी एल पूनिया जी   कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली विजय चौक पर गिरफ्तार।  भाजपा सरकार आपराधियों के बजाय आ??ाज़ उठा रहे कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर रही।यही तो जंगलराज है: विश्वविजय सिंह,कांग्रेस




हाथरस की दलित लड़की की जघन्य हत्या और उप्र में योगीराज के बढ़ते जंगलराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस सांसद पी एल पुनिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को विजय चौक पर गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी: धीरज गुर्जर




हाथरस की दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए विजय चौक पर धरने देने जा रहे पार्टी के नेता पी एल पुनिया जी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रही है।शासन-प्रशासन बेटी को न्याय नहीं दिला रहा,वहीं न्याय के लिए आवाज बुलंद करने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है:केशव चंद यादव




जब न्याय के लिए सरकार के खिलाफ कोई अपना विरोध प्रदर्शन करता है तो त्वरित कार्यवाही होती है और पुलिस गिरफ्तार करने आ जाती है।वहीं अन्याय होने पर ये सरकार व प्रशासन चुप रहता है। यही हाथरस की बेटी के केस में हुआ,8 दिन बाद गैंग रेप का केस दर्ज हुआ: राकेश सचान, महासचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 




हाथरस के बेटी पर हुए जघन्य अपराध जिसके कारण आज बच्ची की जान चली गई, के खिलाफ कांग्रेस ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया. जब तक अपराधियों को सजा नहीं मिलती कांग्रेस लड़ती रहेगी. UP से दिल्ली तक, महिलाओं पर अपराध बढ़ता जा रहा है. लेकिन सरकारों की नींद नहीं खुल रही है.अनिल चौधरी, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।