मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

इंसान व इंसानियत के रक्षक थे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहीद राजीव त्यागी

गाजियाबाद: आम जनमानस की सशक्त आवाज इंसान व इंसानियत की रक्षा के बेहद सजग प्रहरी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर शहीद राजीव त्यागी जी की 54वीं जयंती पर आरिफ राजा व नासिर प्रमुख के संयोजन में व राजी…

इंसान व इंसानियत के रक्षक थे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहीद राजीव त्यागी
इंसान व इंसानियत के रक्षक थे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहीद राजीव त्यागी | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: आम जनमानस की सशक्त आवाज इंसान व इंसानियत की रक्षा के बेहद सजग प्रहरी  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर शहीद राजीव त्यागी जी की 54वीं जयंती पर आरिफ राजा व नासिर प्रमुख के संयोजन में व राजीव त्यागी फॉउंडेशन के तत्वावधान में गाजियाबाद के सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल मसूरी में दुआ पढ़कर पुष्पांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव त्यागी जी के सहयोगी रहे लोगों ने व उनके समस्त शुभचिंतकों के द्वारा जयंती के अवसर पर राजीव त्यागी जी को पुष्पांजलि अर्पित करके शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।




इस अवसर पर बोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आरिफ राजा ने कहा कि आज देश में जिस तरह का नफरत भरा माहौल चल रहा है उस में महान पुण्यात्मा अमर शहीद स्वर्गीय राजीव त्यागी जी के इंसानियत के हितों के विचारों को संजो कर उन पर अमल करना बहुत बड़ी चुनौती बन गया है, राजा ने कहा कि जिस तरह से राजीव त्यागी जी जीवनपर्यंत सच्चाई के लिए हर समय तत्पर खड़े रहते थे वह काबिलेतारीफ है, राजीव त्यागी जी ने हमेशा एक सच्चे बेहतरीन इंसान व अच्छे मार्गदर्शक के रूप में देश व समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। ऐसी महानविभूती को आज हम सभी यहां उपस्थित लोग कोटि-कोटि नमन करते हैं। 




इस अवसर पर बोलते हुए नासिर प्रमुख ने कहा कि आज हम सभी लोगों को संकल्प  लेना चाहिए कि हम हमेशा देश व समाज के हित में राजीव त्यागी जी के दिखाये मार्ग का अक्षरशः अनुसरण करेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ नेता व सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट राजेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि बेहद कम उम्र में राजीव त्यागी जी ने अपने सिद्धांतों पर अडिग रहकर के भारतीय राजनीति में एक अपना बेहद महत्वपूर्ण स्थान बनाया और राजनीति में नित नये आयाम स्थापित किये, हालांकि उनका बेहद कम उम्र में यूं असमय चले जाना देश व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई बेहद मुश्किल है। इस अवसर पर बोलते हुए समाजसेवी मनोज नागर ने कहा कि अब देश से नफरत भरे माहौल को समाप्त करने के लिए हमको राजीव त्यागी जी के अनमोल विचारों को हमेशा अपने आचरण में जिंदा रखने का प्रयास करना होगा।




इस अवसर पर बोलते हुए विकास त्यागी माछरा ने कहा आज समय की मांग है जिस तरह से लोगों के सामने ज्वंलत समस्याओं का ढेर है उस समय में अपनी संघर्षशील शैली के लिए पहचाने जाने वाले राजीव त्यागी जी के अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी को हम लोगों को आपसी सहयोग से सफलतापूर्वक निभाना है। 



इस अवसर पर मौलाना तस्लीम ने राजीव त्यागी जी की आत्मा की शांति व देश की तरक्की के लिए दुआ पढ़ी। उसके बाद मसूरी स्थित बीएम हॉस्पिटल, नाजिया नर्सिंग होम व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में मरीजों को फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर फरियाद प्रधान, रियाज राणा, चौधरी उस्मान, जाहिद चौधरी, रिजवान अहमद, आरिफ मास्टर, सिराजुद्दीन, आमिर, अकील, शाहिद एंपायर, मुशाहिद, गफूर चौधरी, छोटन, विनीत त्यागी, अंकित त्यागी, नितिन त्यागी, मनीष त्यागी, शशांक त्यागी, एडवोकेट राहुल शर्मा, एडवोकेट राजकुमार शर्मा, जयंत त्यागी, सन्नी पांचाल आदि उपस्थित रहे।








दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप 

स्वतंत्र पत्रकार,स्तंभकार व रचनाकार



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।