मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सब मिलकर काम करें: पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कां…

सब मिलकर काम करें: पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा
सब मिलकर काम करें: पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच आज की बैठक में पार्टी प्रमुख ने 18 बिंदुओं पर उनकी बात सुनी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा कि सभी को मिलकर काम करना चाहिए|  जल्द लिया जाएगा फैसला और पंजाब की राजनीतिक अशांति का समाधान होगा|



इस बैठक के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं यहां पार्टी के आंतरिक मुद्दों और पंजाब के विकास के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा से मिलने आया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि,''जो भी फैसला आलाकमान करेगा |हम उस पर पूरा अमल करेंगे|



पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि,''मैं कांग्रेस अध्यक्ष से मिला, पार्टी के आतंरिक मामले और पंजाब के विकास पर उनसे बात हुई। जो फैसला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी, हम उस पर पूरा अमल करेंगे। पंजाब आगामी चुनाव के लिए तैयार है| 




अमरिंदर सिंह ने कहा कि जहां तक पंजाब का सवाल है तो वह जो भी निर्णय लेंगी हम उसके लिए तैयार हैं। हम आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं सिद्धू पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, मैं यहां पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से आया था।'



नवजोत सिंह सिद्धू पर सवाल पूछे जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि,'मैं सिद्धू साहब के बारे में कुछ नहीं जानता, मैंने अपनी सरकार के काम और राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा की|



बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार सुबह चॉपर में चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले वह दिल्ली में पार्टी आलाकमान द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी से मुलाकात कर चुके हैं।




30 जून को नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी।  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने पर सहमत हैं। पार्टी आलाकमान उन्हें विश्वास में लेने के बाद सिद्धू को उपमुख्यमंत्री या प्रचार समिति का अध्यक्ष बना सकता है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले वहां कांग्रेस में दो धड़े देखे जा रहे हैं। दरअसल पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच कई सालों से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं| 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।