Bihar Elections 2020: कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए जारी की 49 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और शरद यादव की बेटी सुभाषिनी को टिकट
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 49 उम्मीदवारों की दूसरी सूची के स…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
Bihar Elections 2020: कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए जारी की 49 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और शरद यादव की बेटी सुभाषिनी को टिकट | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 49 उम्मीदवारों की दूसरी सूची के साथ वाल्मीकि नगर सीट के लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है|
बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की भी बिहार चुनावों में पॉलिटिकल एंट्री हो गई है| कांग्रेस ने उन्हें पटना जिले की बांकीपुर विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया है| लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी
कांग्रेस ने मधेपुरा के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव को मैदान में उतरा है|बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से सुभाषिनी यादव को उम्मीदवार बनाए जाने पर इस सीट का चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प हो गया है| इस सीट से जदयू प्रत्याशी के रूप में निरंजन मेहता चुनावी मैदान में हैं|बता दें कि सुभाषिनी यादव के पिता शरद यादव मधेपुरा लोकसभा सीट से कई बार चुनाव जीत चुके हैं और इस क्षेत्र में खासे लोकप्रिय भी हैं|
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा का मुकाबला निवर्तमान बीजेपी विधायक नितिन नवीन से होगा| इसी सीट पर पुष्पम प्रिया चौधरी भी चुनाव लड़ रही हैं| पुष्पम प्रिया चौधरी जेडीयू के पूर्व नेता बिनोद कुमार चौधरी की बेटी हैं और खुद का भावी सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुकी है|सूत्रों के अनुसार,''राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य और भाजपा की नेता रहीं सुषमा साहू ने भी इसी सीट से ताल ठोकने का फैसला किया है| नितिन नवीन पिछले तीन बार से यहां से विधायक चुने जाते रहे हैं|यह सीट भाजपा का गढ़ रही है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।