नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रबी में गेहूं, धान, दलहन और तिलहन खरीद वाले बयान' पर कांग्रेस ने तंज कसा है |कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,''देश की त्रासदी यही है ! जब देश के प्रधानमंत्री को ये पता नही कि धान (चावल) ख़रीफ़ फसल है या रबी। सुरजेवाला ने कहा,''किसान का भला आप क्या ख़ाक करेंगे? इसीलिए तो- नीम हकीम, ख़तराए जान !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान' को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा ,''देश की त्रासदी यही है ! जब देश के प्रधान मंत्री को ही ये पता नही कि धान (चावल) ख़रीफ़ फसल है, रबी नही। जब प्रधान मंत्री को ही ये पता नही कि अरहर (दलहन) ख़रीफ़ फसल है, रबी नही। किसान का भला आप क्या ख़ाक करेंगे? इसीलिए तो- नीम हकीम, ख़तराए जान !#KisanVirodhiNarendraModi
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,जिस देश के प्रधानमंत्री को धान और गेहूँ का अंतर नहीं पता, रबी और खरीफ का अंतर नहीं पता, वो किसान का भला क्या ख़ाक करेगा! इसीलिए कहते हैं- 'नीम हक़ीम ख़तरा-ए-जान'
सुरजेवाला ने कहा,''संसद के अंदर संसदीय लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, सड़कों पर किसान को लाठियों से पीठ कर प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है! खेत-खलियानों में, सड़कों-बाज़ारों में, मज़दूरों व किसान की आजीविका छीनी जा रही है, और संसद के अंदर उनके नुमाइंदों की आवाज़ दबाई जा रही है! उन्होंने कहा कि,''नरेंद्र मोदी जी की सरकार, 'बंदी सरकार' बन गई है! पहले नोटबंदी की, उसके बाद GST लाकर व्यापार बंदी की, उसके बाद लॉकडाउन लगाकर देश बंदी की, और अब खेत-खलियान बंदी करने की तैयारी है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,''मोदी जी ने 3 काले कानूनों से केवल किसान-खेत मजदूर नही देश के SC-ST व OBC वर्गों पर हमला बोला है उनकी रोजी-रोटी पर हमला बोला है देश के गरीब व उनके पेट व थाली पर हमला बोला है कांग्रेस जिसने हमेशा देश के लिए कुर्बानी दी, एक-एक कतरा खून का बहाकर देश के 130Cr लोगो के लिए संघर्ष करेगी
सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,इस साल रबी में गेहूं, धान, दलहन और तिलहन को मिलाकर, किसानों को 1 लाख 13 हजार करोड़ रुपए MSP पर दिया गया है। ये राशि भी पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत से ज्यादा है |