मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अग्निवीर योजना के खिलाफ उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्र…

अग्निवीर योजना के खिलाफ उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
अग्निवीर योजना के खिलाफ उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस, राहुल गांधी भी होंगे शामिल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि,'' इस बैठक में आगामी कार्यों के लिए चर्चा हुई। जो सुझाव हमें मिले हैं, हम उन्हें लागू करने का काम करेंगे। 


 उत्तराखंड CLP लीडर यशपाल आर्य ने कहा कि,''अग्निवीर योजना के द्वारा युवाओं को ठगने का काम किया गया है।  दलितों का उत्पीड़न हो रहा है, अंकिता हत्याकांड के आरोपी आज तक बेनकाब नहीं हुए हैं, नौजवान पलायन के लिए मजबूर हैं।  इन मुद्दों को लेकर पदयात्रा के माध्यम से हम जनता से संवाद स्थापित करेंगे। 



उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि,''उत्तराखंड, कुमाऊं और गढ़वाल रेजीमेंट का घर है। वहां का हर जवान फौज में जाना चाहता है।  अग्निवीर योजना से उनके सपनों को नुकसान हुआ है। इसके विरोध में हम पूरे राज्य में पदयात्रा निकालेंगे। इस यात्रा में राहुल गांधी जी भी शामिल होंगे।  जल्द ही इसका रोडमैप तैयार होगा।  



देवेन्द्र यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ,'' आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण मीटिंग आदरणीय खरगे जी, आदरणीय राहुल जी और केसी वेणुगोपाल जी ने उत्तराखंड के संबंध में ली है, जिसमें उत्तराखंड के मुख्य हमारे जो लीडर्स हैं, वो मौजूद रहे, सभी ने दिल खोलकर अपनी-अपनी बातें इस दौरान रखीं। जो हमारी कमियां हैं, उसके बारे में चर्चा की, हमें आगे चलना कैसे है, उसके बारे में चर्चा की और मुझे लगता है कि हमें एक बहुत अच्छा गाइडेंस आदरणीय खरगे जी और राहुल जी से मिला है और मुझे पूरी उम्मीद है कि जो 2024 का रास्ता है, वो इस मीटिंग से कहीं न कहीं मजबूत होकर हम यहां से निकलेंगे और जो सुझाव, जो हमें प्रोग्राम मिले हैं, उनको मजबूती के साथ हम उत्तराखंड में उसको लागू करने का कार्यक्रम करेंगे। 


देवेन्द्र यादव ने कहा कि,''मैं आदरणीय अध्यक्ष जी, जो करण जी हैं हमारे, वो हमारे बीच में हैं, मैं उनसे जो आगे का कार्यक्रम है, उसके बारे में चर्चा करने के लिए आप सभी के सामने आमंत्रित करता हूं।




करन माहरा ने कहा कि ,''आज की जो बैठक रही, बहुत ही महत्वपूर्ण और आदरणीय राहुल गांधी जी और आदरणीय खरगे साहब ने आज बहुत अच्छा हमको गाईड भी किया है कि 2024 के लिए हमको क्या करना है और आने वाले समय में हमको एक पद यात्रा, जो अग्निवीर योजना का नुकसान उत्तराखंड में हुआ है, क्योंकि वो कुमाऊं रेजीमेंट और गढ़वाल रेजीमेंट का घर है और वहां का हर गांव का नौजवान फौज में जाना चाहता है, उनके सपनों का जो नुकसान हुआ है, उसके लिए उन्होंने हमसे कहा है कि एक लंबी पदयात्रा पूरे उत्तराखंड की आप निकालें और राहुल गांधी जी स्वंय उसमें कुछ दिन प्रतिभाग करेंगे, प्रियंका गांधी जी भी बीच-बीच में प्रतिभाग करेंगी और इस यात्रा को निकालने के लिए हमारे सभी सीनियर लीडर्स में बात हुई है। 



माहरा ने कहा कि ,''जल्दी यहां से जाने के बाद हम उसका रोडमैप तैयार करेंगे और कब से कब तक वो यात्रा चलेगी, इस बारे में आप सबको भी समय से सूचित हम लोग करेंगे और निश्चित ही उनकी इस बात से हमारा उत्साह बढ़ा है। राहुल जी स्वंय 10 दिन के लगभग उस यात्रा में प्रतिभाग करेंगे औरउ त्तराखंड के नौजवानों के बीच में हम जिन रूट्स में जा रहे हैं, वहां निश्चित ही ये बात सबसे महत्वपूर्ण है और उसके अलावा अंकिता मर्डर केस और उसमें जो महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं, इन इशूज को भी हम अलग से उठाएंगे, लेकिन ये यात्रा पूरी तरीके से अग्निवीर और जो भर्ती घोटाले हुए हैं तथा बेरोजगारों के साथ जो अन्याय उत्तराखंड में हो रहा है, उसको लेकर एक लंबी पदयात्रा निकालने की बात हम लोग कर रहे हैं।




यशपाल आर्य ने कहा कि ,'' आदरणीय अध्यक्ष जी और आदरणीय राहुल गांधी जी और हमारे जो प्रभारी हैं, संगठन महामंत्री आदरणीय वेणुगोपाल जी के साथ विस्तृत रूप से चर्चा हुई, खुले मंच से हमने अपनी बात कही और निश्चित रूप से आदरणीय खरगे जी का और आदरणीय राहुल गांधी जी का हमें मार्गदर्शन मिला है, एक रोडमैप तैयार किया है, भविष्य की रूपरेखा तय की है। 2024 का चुनाव जो हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और उसके संदर्भ में हम पूरे प्रदेश में पदयात्राएं करेंगे, हमारे सीनियर लीडर्स उसमें मौजूद रहेंगे, एकजुट होकर हम काम करेंगे और आदरणीय राहुल गांधी जी ने भी आश्वस्त है, वादा किया है कि मैं आपकी पदयात्राओं में प्रतिभाग करूंगा। कई ज्वलंत विषय हैं उत्तराखंड के संदर्भ में और देश के जो मुद्दे हैं। 



यशपाल आर्य ने कहा कि ,''आज उत्तराखंड में माहौल बदल रहा है, बदलाव दिखाई दे रहा है और हमारी कोशिश है कि हम जनता के बीच में जाकर संपर्क करें, संवाद करें और उनके जो भी मुद्दे हैं उनको ज्वलंत तरीके से सरकार के सामने उठाएं और बाध्य करें सरकार को कि आपने जिस तरह से सेना में अग्निवीर के नाम से जो आपने युवाओं को ठगने का काम किया है। 



यशपाल आर्य ने कहा कि ,''कई मुद्दे ऐसे हैं, दलितों का उत्पीड़न हो रहा है, हमारी जो मातृ शक्ति है, अंकिता हत्याकांड के जो हत्यारे हैं, वो आज भी बेनकाब नहीं हुए हैं और रिवर्स पलायन की बात करने वाली ये सरकार, आज पलायन करने को हमारे नौजवान मजबूर हैं। जो आपने देखा कि जिस तरह से पेपर लीक हुए हैं और घोटाले हुए हैं। हमने सीबीआई की मांग की, हमने कहा है कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए, हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए, लेकिन सरकार उन मामलों को दबाना चाहती है, इन्हीं मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच में पदयात्राओं के माध्यम से संवाद स्थापित करेंगे, संपर्क करेंगे और हम सब लोग एकजुट होकर पूरी तैयारी के साथ आने वाले लोकसभा के चुनाव में एक रूपरेखा, रणनीति तैयार करेंगे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।