मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आजम खां की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण: नरेश उत्तम पटेल

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल कहा है कि भाजपा सरकार विपक्ष और विपक्षी नेताओं के प्रति विद्वेष भाव से काम करती है। मोहम्मद आजम खां साहब की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यप…

आजम खां की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण: नरेश उत्तम पटेल
आजम खां की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण: नरेश उत्तम पटेल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल कहा है कि भाजपा सरकार विपक्ष और विपक्षी नेताओं के प्रति विद्वेष भाव से काम करती है। मोहम्मद आजम खां साहब की सुरक्षा हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्वयं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मोहम्मद आजम खां साहब के प्रति भाजपा सरकार द्वारा लगातार उत्पीड़न की कार्यवाही पर चिंता एवं विरोध जता चुके हैं। 


श्री पटेल ने आज यहां प्रेसवार्ता में कहा कि मोहम्मद आजम खां साहब के जीवन को खतरा है। उनको सुरक्षा की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के कृत्य की भर्त्सना करती है। किसानों, व्यापारियों, नौजवानों, महिलाओं का जीवन सुरक्षित नहीं है। देश के सबसे बड़े राज्य में कथित डबल इंजन की सरकार में किसी को भी प्रताड़ित किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है। 


 नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाज के सभी वर्गों और जनप्रतिनिधियों के साथ अन्याय और अपमानजनक व्यवहार हो रहा है। भाजपा सरकार जानबूझकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान साहब को और उनके परिवार को परेशान कर रही है और प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है तभी से मोहम्मद आजम खान साहब को तरह-तरह के झूठे मामलों में फंसा कर प्रताड़ित कर रही है। 


 श्री पटेल ने कहा कि मोहम्मद आजम खान साहब कई बार प्रदेश सरकार में मंत्री, विधायक और सांसद रहे हैं, उनकी जान के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के लिए सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी लेकिन भाजपा सरकार ने बदले की भावना से उनकी सुरक्षा वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं को जिनको किसी तरह से खतरा नहीं है, उन्हें इस सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है। समाजवादी पार्टी के नेताओं की सुरक्षा वापस लेना निंदनीय है।


श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं को मानसिक शारीरिक और वैचारिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। भाजपा सरकार का व्यवहार बेहद अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।  


 नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हत्या, लूट, डकैती और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश में हर तरफ असुरक्षा व्याप्त है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान हैं, महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा था कि 90 दिन में महंगाई खत्म कर देंगे लेकिन 2014 से 2023 आ गया महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपए बकाया। किसान आवारा पशुओं से परेशान है। महंगाई से आम जनता का जीवन दूभर हो गया है। भाजपा सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रही है। भाजपा सरकार हर आदमी की जबान पर ताला लगाने का काम कर रही है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।