नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच 8 जनवरी को चीनी सैनिक LAC ( Line of Actual Control ) पार करके भारतीय सीमा में घुस आया| एलएसी में घुसे चीनी सैनिक को भारतीय जवानों ने पकड़ा लिया| आठ जनवरी 2021 को सेना ने भारतीय वास्तविक नियंत्रण रेखा की तरफ एक चीनी सैनिक को पकड़ा|
पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी इलाके में पीएलए के सैनिक ने भारतीय सीमा रेखा को लांघा, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक को वास्तविक नियंत्रण रेखा पार करने पर निर्धारित प्रक्रियाओं और परिस्थितियों के आधार पर निपटाया जा रहा है।
भारतीय सेना ने कहा कि,''लद्दाख में 08 जनवरी 2021 की सुबह पैंगोंग त्सो झील के दक्षिण क्षेत्र में एक चीनी सैनिक एलएसी (LAC) पार करके भारतीय सीमा में आया था..इस क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों द्वारा हिरासत में ले लिया गया था|
भारतीय सेना ने कहा कि,'पिछले साल जून महीने में पैदा हुए भारत और चीन के बीच तनाव के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा की तरफ भारतीय सैनिकों की तैनाती रहती है। चीन के सैनिक के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है| जिन हालात में चीनी सैनिक एलएसी पार करके भारतीय सीमा में दाखिल हुआ उसकी भी जांच की जा रही है|