चेन्नई: चक्रवात निवार (Cyclone Nivar) के बुधवार शाम को तमिलनाडु के ममल्लापुरम (जो राज्य की राजधानी चेन्नई से लगभग 56 किमी दूर है) और पुडुचेरी में कराईकल के बीच पहुंचने की उम्मीद है| ऐसा माना जा रहा है कि यह संभवत: "बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान" बन जाएगा और आसपास क्षेत्रों में भूस्खलन भी हो सकती है|
निवार बेहद भारी वर्षा लाएगा और इसकी दस्तक पर 120 कि.मी. प्रतिघंटे और 130 किमी प्रति घंटे के बीच हवाएं चलेंगी और यह 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचेगी| चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सलाह दी है कि गुरुवार तक तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. मंगलवार सुबह| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु और पुदुचेरी सरकारों को आश्वस्त करने के लिए ट्वीट किया - दोनों ने कहा है कि कल सार्वजनिक अवकाश है|
पुडुचेरी: Cyclone Nivar के मद्देनज़र पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कलापेट इलाके के आस-पास क्षेत्रों का जायज़ा लिया।
लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है, हम उन लोगों को भोजन, पीने का पानी और अन्य सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं और उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया है: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी
CycloneNivar की वजह से चेन्नई से जाने वाली और चेन्नई आने वाली 26 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं: चेन्नई एयरपोर्ट
पुडुचेरी की जनता से मेरी अपील है कि आप अपने घरों में रहें, सरकार आपकी सेवा में हैं और आप बस उनकी बात सुनें तथा उनके नियमों के अनुसार चलें: पुडुचेरी की एलजी किरण बेदी
प्रचण्ड चक्रवाती तूफान "निवार" बीते छह घंटे में 11 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और भारतीय समयानुसार आज सुबह , 25 नवंबर, 2020, 0830 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अक्षांश 10.7 °N एवं देशान्तर 81.7 °E पर केंद्रित है |प्रचण्ड चक्रवाती तूफान "निवार" के पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए ,25 नवंबर की मध्यरात्रि और 26 नवंबर 2020 के तड़के अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पुदुचेरी के पास, कराईकल और ममल्लापुरम के बीच, तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों को पार करने की संभावना है|तट पार करते समय इस अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान से संबंद्धित औसत पवन गति 120-130 किमी प्रति घंटे एवं अधिकतम पवन गति 145 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान हैं: India Meteorological Department
25 नवंबर 2020 की देर शाम इसका अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पुदुचेरी के पास, कराईकल और ममल्लापुरम के बीच, तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों को पार करने की संभावना है|तट पार करते समय इस अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान से संबंद्धित औसत पवन गति 120-130 किमी प्रति घंटे एवं अधिकतम पवन गति 145 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान हैं : India Meteorological Department
तमिलनाडु: Cyclone Nivar के मद्देनज़र चेन्नई में जारी भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भारी जलभराव हुआ।
निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। उन्हें भोजन, पानी, हैंड सैनिटाइज़र और मास्क दिया जाएगा। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है और प्रशासन द्वारा लोगों को ये भी सलाह दी गई है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी
तमिलनाडु: #CycloneNivar के प्रभाव से चेन्नई में बारिश और तेज़ हवा चल रही है। तेज़ हवा की वजह से सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरे हुए हैं। #NivarCyclone आज कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर लैंडफॉल हो सकता है।