पटना: भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार में नीतीश कुमार सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश के तहत एनडीए विधायकों के दल बदल कराने का प्रयास कर रहे हैं| सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट के जरिए यह आरोप लगाया और एक मोबाइल नंबर साझा करते हुए दावा किया कि चारा घोटाले में सजा काट रहे होने के बावजूद लालू यादव इस नंबर से बात कर सकते हैं|
सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू यादव पर राज्य की राजग सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया।मोदी ने मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद जेल से ही एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं।
मंगलवार को सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया,''लालू यादव रांची से NDA के विधायकों टेलीफोन कॉल (8051216302) कर रहे हैं और मंत्री पद का वादा कर रहे हैं। जब मैंने फोन किया तो लालू ने सीधे उठाया। मैंने कहा कि जेल से ये गंदी हरकतें मत करो, तुम सफल नहीं होगे|
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में लालू एनडीए के 'पासवान' नाम के एक विधायक को फोन कर विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देने की मांग कर रहे हैं। उधर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी पहले ही लालू पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में कथित ऑडियो से अब सूबे में सियासी पारा चढ़ गया है। दूसरी तरफ, राजद ने कहा है कथित ऑडियो फर्जी है।
कथित ऑडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें लालू प्रसाद यादव एनडीए के किसी पासवान नाम के विधायक से बात कर रहे हैं और उसे स्पीकर चुनाव को लेकर सदन में अनुपस्थित होने को कह रहे हैं। साथ ही लालू विधायक को मंत्री पद का ऑफर भी दे रहे हैं।
जब विधायक लालू से कह रहा है कि सर हम तो पार्टी में हैं। हम अनुपस्थित कैसे हो सकते हैं तो लालू उससे कोरोना का बहाना बनाने के लिए कह रहे हैं। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 'पासवान' नाम के जिस विधायक से लालू ने बात की है। दरअसल, वो जदयू के विधायक ललन पासवान हैं।
राजद ने लालू प्रसाद यादव के इस ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया है। राजद ने कहा है कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। ये ऑडियो फर्जी है।