मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला? क्या अब CM से मिलने के लिए भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी?: ममता बनर्जी से मीटिंग के सवाल पर राकेश टिकैत का जवाब

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अचानक एक बार फिर से किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत सुर्खियों में आ गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रा…

क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला? क्या अब CM से मिलने के लिए भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी?: ममता बनर्जी से मीटिंग के सवाल पर राकेश टिकैत का जवाब
क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला? क्या अब CM से मिलने के लिए भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी?: ममता बनर्जी से मीटिंग के सवाल पर राकेश टिकैत का जवाब | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अचानक एक बार फिर से किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत सुर्खियों में आ गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ममता बनर्जी से मुलाकात को लेकर लोग राजनीति बता रहे हैं। इसी को लेकर राकेश टिकैत ने जवाब दिया है| उन्होंने कहा कि वह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से नहीं मिल रहे थे जो उन्हें भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़े। उन्होंने कहा कि वह सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे।




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि,''मैं मुख्यमंत्री से मिला, क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला कि भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी। देश के अंदर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए वीजा लगता है? ...उन्होंने आगे कहा, 'हमने कहा कि देश में विपक्ष कमजोर है। हम सड़कों पर बैठे हैं, अगर विपक्ष मजबूत होता तो हमें ऐसा करने की जरूरत न पड़ती। विपक्ष को मजबूत रहना चाहिए, यह हमने उनसे (ममता बनर्जी) कहा है।'




कल यानी बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कृषि और स्थानीय किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। राकेश टिकैत ने कहा था,''पश्चिम बंगाल को मॉडल स्टेट के रूप में काम करना चाहिए और यहां के किसानों को अधिक लाभ मिले हम यही चाहते हैं|



मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था,''किसान आंदोलन का हम पूरा समर्थन कर रहे हैं। जब तक इनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम किसानों को समर्थन करने के लिए तैयार हैं। किसान आंदोलन 7 महीने से चल रहा है, जनवरी महीने से केंद्र सरकार ने इनसे बात नहीं की है। हमारी भी मांग है कि 3 कृषि कानूनों को वापस लिया जाए|




मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने कहा था,''हमें मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह किसान आंदोलन का समर्थन जैसी करती थी वैसे ही करती रहेंगी। इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। पश्चिम बंगाल को मॉडल स्टेट के रूप में काम करना चाहिए और यहां के किसानों को अधिक लाभ मिले हम यही चाहते हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।