मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अखिल भारतीय ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी घोटाले का भंडाफोड़: 20 घोटालेबाज गिरफ्तार, 1000 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी के बड़े घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है |दिल्ली की बाहरी उत्तरी जिले के साइबर थाने की टीम ने ऑनलाइन ओला इलेक्ट्रि…

अखिल भारतीय ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी घोटाले का भंडाफोड़: 20 घोटालेबाज गिरफ्तार, 1000 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना
अखिल भारतीय ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी घोटाले का भंडाफोड़: 20 घोटालेबाज गिरफ्तार, 1000 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी के बड़े घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है |दिल्ली की बाहरी उत्तरी जिले के साइबर थाने की टीम ने ऑनलाइन ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीददारों से फ़र्ज़ी वेबसाइट के जरिये ठगी करने वाले 20 जालसाजों को बेंगलुरु, पटना और गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।  ओला पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बेचने के नाम पर एक हज़ार से अधिक लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है। दिल्ली पुलिस ने पटना (बिहार) में छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है |  4 अन्य लोगों को गुरुग्राम-बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया हैं|



दिल्ली पुलिस के मुताबिक,''दिल्ली आउटर नॉर्थ की जिला साइबर अपराध पुलिस ने अखिल भारतीय ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी घोटाले का भंडाफोड़ किया, जिससे 1000 से अधिक पीड़ितों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है। बेंगलुरु (कर्नाटक), गुरुग्राम (हरियाणा) और पटना (बिहार) में छापेमारी में 20 घोटालेबाज गिरफ्तार किये गए है| 



अखिल भारतीय ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी घोटाले का भंडाफोड़ करने पर दिल्ली आउटर नॉर्थ के DCP देवेश कुमार महला ने कहा कि , एक शिकायत मिली जिसमें एक पीड़ित ने बताया कि उन्होंने एक वेबसाइट द्वारा ऑनलाइन इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने की कोशिश की। इसके लिए उनसे बार-बार पैसे लिए गए। उनसे लगभग 40,000 रुपये लिए गए|



शिकायत मिलने के बाद हमने तकनीकी निगरानी शुरू की। अपराध के लिए उपयोग की जाने वाली वेबसाइट से विवरण एकत्रित किया। आरोपियों को उनके काम को आगे बढ़ाने में मदद करने का लालच देकर बुलाया और उन्हें पकड़ा|



आउटर नॉर्थ के DCP देवेश कुमार महला ने कहा कि ,हमने पटना में घोटाला करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। वहां 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 114 सिम कार्ड, 60 से अधिक मोबाइल फोन, 7 लैपटॉप और 25 बैंक खाते (जिनके अंदर 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हो चुका है) जब्त किए हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।