ट्रैक्टर रैली को लेकर हुए समझौते को तोड़ने के लिए 20 किसान नेताओं को दिल्ली पुलिस का नोटिस , 3 दिन में मांगा जवाब
नई दिल्ली: 26 को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा मामले को लकर दिल्ली पुलिस ने 20 किसान नेताओं को नोटिस भेजा| दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को लेकर पुलिस के साथ हुए समझौते को तोड़ने के लिए…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
ट्रैक्टर रैली को लेकर हुए समझौते को तोड़ने के लिए 20 किसान नेताओं को दिल्ली पुलिस का नोटिस , 3 दिन में मांगा जवाब | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: 26 को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा मामले को लकर दिल्ली पुलिस ने 20 किसान नेताओं को नोटिस भेजा| दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को लेकर पुलिस के साथ हुए समझौते को तोड़ने के लिए योगेंद्र यादव, बलदेव सिंह सिरसा, बलबीर एस.राजेवाल समेत कम से कम 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस में दिल्ली पुलिस ने पूछा कि आप पर कार्रवाई क्यों न की जाए| उन्हें 3 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है|
इस नोटिस में दिल्ली पुलिस कई अहम सवाल पूछे हैं कि आपका पुलिस के साथ जो समझौता हुआ उसे आपने तोड़ा| शर्त के अनुसार- आप लोगों को ट्रैक्टर मार्च में सबसे आगे होना था पर आप वहां नहीं थे|
शर्त में सिर्फ़ 5000 ट्रैक्टरों की अनुमति थी ट्रैक्टर मार्च का तय समय 12 बजे था लेकिन आपने पहले ही अपना ट्रैक्टर मार्च शुरू कर दिया अराजक तत्वों ने 26 जनवरी को तड़के मंच पर कब्जा कर लिया और भड़काऊ भाषण दिए|पुलिस ने ये भी कहा कि लालकिला जो कि एक संरक्षित इमारत है उसमें घुसकर तोड़फोड़ की गई जो कि एक देश विरोधी कृत्य है|लाल किले के अंदर से किसान संगठनों के झंडे भी बरामद हुए हैं|
दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली को लेकर पुलिस के साथ हुए समझौते को तोड़ने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।