मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में जांच का सामना कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह समेत सात लोगों के मोबाइल फोन जब्त किए गए|
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी ने रविवार को बताया,''दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, करिश्मा प्रकाश, रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और जया शाह के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं|
शनिवार को ड्रग्स मामले को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ की। वहीं अब ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, करिश्मा प्रकाश, रकुलप्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और जया शाह के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।