मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Karipur Plane Crash: करिपुर विमान दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत, 123 घायल और 15 गंभीर रूप से घायल

तिरुवनंतपुरम: केरल के कोझिकोड में शुक्रवार रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे पर फिसला और हादसे का शिकार हो गया। दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया की फ्लाइट (IX…

Karipur Plane Crash: करिपुर विमान दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत, 123 घायल और 15 गंभीर रूप से घायल
Karipur Plane Crash: करिपुर विमान दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत, 123 घायल और 15 गंभीर रूप से घायल | फ़ोटो: TVL News

तिरुवनंतपुरम:  केरल के कोझिकोड में शुक्रवार रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे पर फिसला और हादसे का शिकार हो गया। दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया की फ्लाइट (IX-1344) आज लगभग 7:45 PM करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान स्किड हो गई। करिपुर हवाई अड्डे पर कोझीकोड विमान दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हुई है। 123 घायल और 15 गंभीर रूप से घायल




एयर इंडिया एक्सप्रेस से मिली जानकारी के अनुसार दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 191 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे।एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक,''दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया फ्लाइट (IX-1344) जो आज करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान स्किड हो गई उसमें कुल 191 यात्रियों में 10 शिशु और 6 चालक दल के सदस्य शामिल थे, जिनमें 2 पायलट हैं|




दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया की उड़ान (IX-1344) जो आज करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करिपुर हवाई अड्डे पर कोझीकोड विमान दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हुई है। 123 घायल और 15 गंभीर रूप से घायल : मलप्पुरम पुलिस




NDRF महानिदेशक, एस.एन. प्रधान ने बताया,''राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें राहत एवं बचाव के लिए करिपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना की जा रही हैं, जहां दुबई-कोझीकोड फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी|




PM नरेंद्र मोदी ने केरल के CM पिनाराई विजयन से करिपुर विमान दुर्घटना के बारे में फोन पर बात की। केरल CM ने PM को बताया कि कोझीकोड और मलप्पुरम जिला कलेक्टरों और IG अशोक यादव सहित अधिकारियों की एक टीम हवाई अड्डे पर पहुंची है और बचाव अभियान में भाग ले रही है : केरल CMO




कोझीकोड में हुए विमान हादसे से बहुत आहत हूँ। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। केरल CM से बात की। अधिकारी घटनास्थल पर हैं और सभी प्रकार की सहायता प्रदान कर रहे हैं : PM मोदी



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोझिकोड में विमान हादसे पर शोक जताया। कांग्रेस नेता ने कहा, 'मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'



केरल के कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना की जानकारी बेहद दुखद है। मैंने NDRF को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्यों में सहायता करने का निर्देश दिया है : गृह मंत्री अमित शाह




कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस त्रासदी के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों और घायल लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं। हम आगे के विवरणों का पता लगा रहे हैं : विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर




दुबई से कालीकट के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1344 रनवे पर स्किड कर गई। अधिक जानकारी मिलने पर हम आपको आगे अपडेट करेंगे। हमारे हेल्पलाइन - 056 546 3903, 0543090572, 0543090572, 0543090575 : दुबई स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास





मंत्री ए.सी. मोइदीन कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बचाव प्रयासों का नेतृत्व करेंगे। एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के दुर्घटना स्थल पर पुलिस और अग्निशमन बल के जवानों को तैनात किया गया है : केरल CM पिनाराई विजयन





हमारी NDRF की एक टीम को हमने रवाना कर दिया है, जो वहां पास में मौजूद थी। वो राहत एवं बचाव कार्य के लिए वहां पहुंचने वाली है क्योंकि फ्लाइट बहुत स्पीड में होगी, जिससे प्रभाव काफी जबरदस्त हुआ है, जिससे लगभग सभी यात्री घायल हैं, कुछ लोग  बेहोश भी हैं, ऐसा लगता है कि सभी को देखना होगा:एस.एन. प्रधान (DG, NDRF)  (करिपुर हवाई अड्डे पर दुबई-कोझीकोड एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना पर)




अगर यात्री अभी भी अंदर हैं तो उनको बाहर निकालने में NDRF टीम मदद करेगी। उनको अस्पताल पहुंचाने में भी मदद करेगी। अगर किसी तरह की दूसरी सहायता की जरूरत होगी तो वो भी करेगी। अगर दूसरी टीम की जरूरत है तो उसको भी हमने डायवर्ट किया है। वो भी आधी रात्रि तक पहुंच जाएगी : एस.एन. प्रधान







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।