मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जब से राहुल गांधी राजनीति में आए हैं तब से उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया: अशोक गहलोत

नई दिल्ली: राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,''जब से वह (राहुल गांधी) राजनीति में आए हैं तब से उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया। मोदी जी ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग PM बनने के लिए किया... मोदी जी…

जब से राहुल गांधी राजनीति में आए हैं तब से उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया: अशोक गहलोत
जब से राहुल गांधी राजनीति में आए हैं तब से उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया: अशोक गहलोत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,''जब से वह (राहुल गांधी) राजनीति में आए हैं तब से उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया। मोदी जी ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग PM बनने के लिए किया... मोदी जी भावनात्मक मुद्दे बनाकर चुनाव जीतते आए हैं और इस बार भी वह यही काम कर रहे हैं जो काम नहीं आ रहा|



28 नवंबर, 2022 को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा था,''बीजेपी ने हजारों करोड़ रुपए मेरी इमेज को खराब करने में लगा दिए हैं|दरअसल जब राहुल गांधी से पूछा गया -आप पर पर्सनल अटैक लगातार हो रहे है, इसके बारे में क्या कहेंगे, जवाब में श्री गांधी ने कहा कि,बीजेपी ने हजारों करोड़ रुपए मेरी इमेज को खराब करने में लगा दिए हैं, और मेरी यहाँ पर उन्होंने एक इमेज बना दी है।



राहुल गांधी ने कहा था,'अब लोग सोचते हैं कि ये मेरे लिए नुकसानदायक है, मगर एक्चुअली ये मेरे लिए फायदेमंद है, क्यों, क्योंकि सच्चाई मेरे साथ में है और सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता, तो जितना पैसा ये मेरी इमेज को खराब करने में डालेंगे, उतनी शक्ति वो मुझे दे रहे हैं, उतना मैन्युवरिंग वो मुझे दे रहे हैं, आप देखना । क्योंकि सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता, दवाया नहीं जा सकता है। 



राहुल गांधी ने कहा था,''जहाँ तक पर्सनल अटैक्स की बात है, पर्सनल अटैक्स इसलिए आते हैं, क्योंकि व्यक्ति राजनैतिक पोजीशन लेता है, अगर आप बड़ी शक्तियों से लड़ोगे तो पर्सनल अटैक आएगा, अगर आप किसी शक्ति से लड़ नहीं रह हो, अगर आप ऐसे ही फ्लोट कर रहे हो तो पर्सनल अटैक नहीं आएगा। तो मैं जानता हूँ कि जब मेरे पास पर्सनल अटैक आता है, तो मैं सही काम कर रहा हूँ, मैं सही डायरेक्शन में चल रहा है।


राहुल गांधी ने कहा था,' तो एक तरीके से ये जो पर्सनल अटैक होता है, ये जो पैसा बीजेपी मेरी इमेज को खराब करने में डालती है, ये एक प्रकार से मेरा गुरु है, ये मुझे सिखाता है कि इधर जाना है, इधर नहीं जाना, उधर जाना है, क्योंकि लड़ाई क्या है- लड़ाई जो आपके सामने खड़ा है, लड़ाई उसकी सोच को गहराई से समझने की है। ठीक है और मैं आहिस्ते, आहिस्ते, आहिस्ते आहिस्ते आरएसएस और बीजेपी की सोच को बहुत गहराई से समझने लगा है। तो लड़ाई में मैं आगे बढ़ रहा हूँ और अगर आगे बढ़ रहा है, तो सब कुछ ठीक है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।