मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Air India Express Flight Crash: केरल विमान हादसे में जान गंवाने वाले पायलट दीपक वसंत साठे रह चुके हैं एयरफोर्स में विंग कमांडर

तिरुवनंतपुरम: केरल के कोझिकोड में शुक्रवार रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे पर फिसला और हादसे का शिकार हो गया| प्लेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है…

Air India Express Flight Crash: केरल विमान हादसे में जान गंवाने वाले पायलट दीपक वसंत साठे रह चुके हैं एयरफोर्स में विंग कमांडर
Air India Express Flight Crash: केरल विमान हादसे में जान गंवाने वाले पायलट दीपक वसंत साठे रह चुके हैं एयरफोर्स में विंग कमांडर | फ़ोटो: TVL News

तिरुवनंतपुरम:  केरल के कोझिकोड में शुक्रवार रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे पर फिसला और हादसे का शिकार हो गया| प्लेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इसके दो हिस्से हो गए हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था। Air India Express विमान के दो पायलटों में से एक, विंग कमांडर दीपक वसंत साठे की कोझिकोड एयरपोर्ट पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई|




इस हादसे में पायलट और को-पायलट समेत 17 लोगों की मौत हो गई है। विमान हादसे में अपनी जान गंवाने पायलट वाले दीपक वसंत साठे है, वह बेहद अनुभवी थे। यही वजह है कि विमान के ज्‍यादातर यात्री सुरक्षित हैं।कैप्टन डीवी साठे इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर रह चुके हैं। एयर इंडिया में शामिल होने से वह पहले भारतीय वायुसेना में एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट थे। 




बताया जा रहा है कि कैप्टन दीपक साठे मिग 21 पायलट थे, जो 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरो) अंबाला में रहे। स्क्वाड्रन 1999 कारगिल युद्ध में भी गए थे। कैप्टन साठे वायु सेना प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षक भी रहे।डीवी साठे ने एयरफोर्स में लंबा समय बिताया था। उनको 11 जून 1981 को एयरफोर्स में कमीशन मिली थी और 22 साल की सेवा के बाद 30 जून 2003 को रिटायर हुए थे। 




एयरफोर्स में उन्होंने एएफए में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर जीता था और फाइटर पायलट बने थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस 737 में जाने से पहले दीपक एयर इंडिया के एयरबस 310 की उड़ान भी भर चुके थे। इसके अलावा वह एचएएल के टेस्‍ट पायलट भी रहे थे। जानकारों की मानें तो यह पायलट की समझदारी ही थी, जिसकी वजह से ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों की जान बच गई। 






केरल में लगातार बारिश हो रही है। बारिश भी इस विमान हादसे की एक वजह मानी जा रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के चलते दृश्यता करीब दो हजार मीटर ही थी। इससे विमान की हार्ड लैंडिंग हुई। ऐसे में विमान के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। वैसे, हादसे के कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सौभाग्य से हादसे के बाद विमान में आग नहीं लगी, नहीं तो जानमाल का ज्यादा नुकसान हो सकता था। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।