नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले वीआईपी लुटियन जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर इस्रायली दूतावास के पास एक बम विस्फोट हो गया था| कल इजरायली दूतावास के पास हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नई दिल्ली में इजराइल दूतावास के पास ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की जांच के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की एक टीम तैनात की जा रही है। टीम जल्द घटनास्थल पर जाएगी।
इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार (29 जनवरी) की शाम कम तीव्रता का एक आईईडी विस्फोट हुआ है, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है|आज सुबह स्पेशल सेल की टीम मौका-ए- वारदात पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है| पुलिस को इजरायल दूतावास के पास घटनास्थल की ओर जाने वाले दो व्यक्तियों का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें एक कैब से दो व्यक्ति उतरते दिख रहे हैं। ये इजराइली दूतावास के पास उस जगह की तरफ जाते दिख रहे है जहां कल धमाका हुआ। कैब ड्राइवर से संपर्क किया गया है और स्कैच बनवाए जा रहे हैं|
इजरायली दूतावास के पास ब्लास्ट साइट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम मामले की छानबीन में जुटी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम इजरायली दूतावास के पास ब्लास्ट साइट से सबूत जुटाने के बाद रवाना हुई। कल इजरायली दूतावास के पास हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
राजधानी में शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले वीआईपी लुटियन जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर इस्रायली दूतावास के पास एक बम विस्फोट हो गया। गणतंत्र दिवस के कारण घोषित हाई अलर्ट के बीच शाम 5.05 बजे दूतावास से महज 150 मीटर दूर जिंदल हाउस के सामने हुए धमाके में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी तीन कारों के शीशे टूट गए। पूरे इलाके को सील कर दिया गया।
भारत और इजरायल के बीच राजनयिक संबंधित स्थापित होने की 29वीं वर्षगांठ के दिन हल्की क्षमता का यह आईईडी धमाका हुआ है|सूत्रों ने कहा कि जयशंकर के अलावा विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंग्ला ने भी अपने समकक्ष राजदूत एलन उशपिच से जबकि विदेश मंत्रालय में सचिव (राजनयिक, पासपोर्ट और वीजा डिवीजन) संजय भट्टाचार्य ने भारत में इजरायल के राजदूत रॉन मल्का से बात की| जयशंकर ने ट्वीट किया, "इजरायली दूतावास के बाहर हुए विस्फोट को लेकर इजरायल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी से बात की|उन्हें दूतावास और इजरायली राजनयिकों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया|उन्होंने कहा, ''''मामले की जांच चल रही है और दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी|