नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय, शिवसेना सांसद विनायक राउत और शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भुंडर ने किसान आंदोलन पर बोला। जेडीयू सांसद आर.सी.पी. सिंह ने कृषि कानूनों का समर्थन किया।
सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,"“नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से जो कहा, उसे हम दोहराना चाहते हैं। हमने कहा कि हम आम सहमति तक नहीं पहुंच रहे हैं, लेकिन हम आपको प्रस्ताव दे रहे हैं और आप (किसान) विमर्श कर सकते हैं। मैं सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हूं। सरकार का प्रस्ताव अब भी वही है। कृपया इसे अपने अनुयायियों तक पहुंचाएं। इसका समाधान बातचीत के जरिए ही निकलेगा। हम सभी को राष्ट्र के बारे में सोचना होगा।'
सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक हुई, लगभग सब पार्टियों ने बैठक में हिस्सा लिया। विपक्ष ने मांग की है कि लोकसभा में बिल के अलावा चर्चा हो और सरकार इसके लिए सहमत है। विपक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की मांग की है इसके लिए भी हम सहमत हैं|
प्रहलाद जोशी ने कहा,''11 वीं केंद्र सरकार-किसान वार्ता में, हमने कहा कि सरकार चर्चा के लिए खुली है। कृषि मंत्री ने कहा था कि वे(किसान) सिर्फ एक फोन कॉल दूर है, जब भी आप एक कॉल देंगे तो हम चर्चा के लिए तैयार होता है। यह अभी भी अच्छा है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जो प्रस्ताव दिया था, हम उस पर चर्चा के लिए तैयार है|
सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा,हमने कृषि कानून को वापस लेने की गुहार लगाई। बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया। हमनें जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उसे राज्य का दर्जा दिया जाए। हम देश की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ हैं|चौधरी ने कहा,'प्रधानमंत्री जी ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं।किसान नेताओं को कहा गया कि सरकार की तरफ से जो प्रस्ताव आपके सामने पेश किया गया है, जब आप मन बना लेंगे और नतीजे पर पहुंच जाएंगे तो तोमर साहब एक फोन कॉल की दूरी पर हैं|
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का कहना है कि वह किसानों के समर्थन में बजट सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए आज की सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं। वही लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान के कार्यालय के मुताबिक चिराग पासवान एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वो अस्वस्थ हैं।