मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

26 जनवरी को 'किसान ट्रैक्टर मार्च' के दौरान हिंसा और चार किसान नेताओं को गोली मारने की रची गई थी साजिश, खुलासा करने वाले शख्स को किसानों ने पुलिस को सौंपा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 59वां दिन है| इस बीच शुक्रवार देर रात किसानों ने दावा किया है कि 26 जनवरी को प्रस्…

26 जनवरी को 'किसान ट्रैक्टर मार्च' के दौरान हिंसा और चार किसान नेताओं को गोली मारने की रची गई थी साजिश, खुलासा करने वाले शख्स को किसानों ने पुलिस को सौंपा
26 जनवरी को 'किसान ट्रैक्टर मार्च' के दौरान हिंसा और चार किसान नेताओं को गोली मारने की रची गई थी साजिश, खुलासा करने वाले शख्स को किसानों ने पुलिस को सौंपा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए  तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 59वां दिन है| इस बीच शुक्रवार देर रात किसानों ने दावा किया है कि 26 जनवरी को प्रस्तावित 'किसान ट्रैक्टर मार्च दौरान हिंसा और 4 किसान नेताओं को गोली मारने की साजिश रची गई रची गई है|



वही,''सिंघु बार्डर पर किसान नेता कुलवंत सिंह ने कहा,''किसानों के आंदोलन को बाधित करने के लिए एजेंसियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं|




आज यानी शुक्रवार देर रात सिंघु बार्डर पर किसान यूनियन की तरफ से एक शख्स को पेश किया गया, जिसनें दावा किया कि 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान हिंसा और चार नेताओं को गोली मारने की साजिश रची गई थी... किसानों ने इस शक्स को अब दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है|




फिलहाल,''26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान दौरान चार किसान नेताओं को गोली मारने और व्यवधान उत्पन्न करने की कथित साजिश का खुलासा करने वाले व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।




शख्स ने बताया, ''हमारा प्लान यह था कि जैसे ही किसान ट्रैक्टर मार्च को लेकर दिल्ली के अंदर घुसने की कोशिश करेंगे तो दिल्ली पुलिस इन्हें रोकगी. इसके बाद हम पीछे से फायरिंग करेंगे ताकि पुलिस को लगे की गोली किसानों की तरफ से चलाई गई है| शख्स ने आगे कहा, ''रैली के दौरान कुछ लोग पुलिस की वर्दी में भी होंगे ताकि किसानों को तितर बितर किया जा सके|'




शख्स ने यह भी बताया कि मार्च के दौरान स्टेज पर मौजूद चार किसान नेताओं को शूट करने का आर्डर है|इन नेताओं की फोटो भी दे दी गई है|शख्स ने प्रदीप नाम के एक एसएचओ का नाम भी लिया है, जो राई थाने का है और इनके पास अपना चेहरा कवर करके आता था|शख्स ने बताया कि हम लोगों ने उसका बैज देखा था| शख्स ने बताया कि जिन चार नेताओं को शूट करने का आदेश था, उनका नाम मुझे नहीं पता है|किसानों ने इस शक्स को अब दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है|






VIDEO:







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।