मुंबई: शिवसेना के सांसद संजय राउत ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है|संजय राउत ने किसानों के साथ बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि,''आप किसानों पर इतना बल प्रयोग कर रहे हो, आंसू गैस छोड़ रहे हो, लाठियां बरसा रहे हो, बंदूकें तान कर खड़े हो। अगर आप ये बल प्रयोग चीन की सीमा पर करते तो लद्दाख में चीनी नहीं घुसते|
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,किसान आंदोलन विश्व को एक संदेश है। लाखों-करोड़ों किसान दिल्ली की सीमा पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन आप उन्हें आतंकवादी, खालिस्तानी बोलते हो। ये पूरे विश्व के किसानों का अपमान है|
इससे पहले संजय राउत ने कहा कि,'' को दिल्ली में आने से रोका गया है ऐसा लगता है कि वे देश के किसान नहीं बल्कि बाहर के किसान हैं। उनके साथ आतंकवादी जैसा बर्ताव किया गया है।उन्हें खालिस्तानी बताया जा रहा है, ये किसानों का अपमान है।
रविवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''जिस तरह से किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है ऐसा लगता है कि वे देश के किसान नहीं बल्कि बाहर के किसान है। उनके साथ आतंकवादी जैसा बर्ताव किया गया है। इस तरह का बर्ताव करना देश के किसानों का अपमान करना है|
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि,'' चूंकि वे (किसान) सिख हैं और पंजाब और हरियाणा से विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली आए हैं, इसलिए उन्हें खालिस्तानी कहा जा रहा है। यह देश के किसानों का अपमान है।