Miss Universe 2021: हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत को मिला यह खिताब
नई दिल्ली : भारत की हरनाज संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है| 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है। 21 साल की चंडीगढ़ की रहने वालीं हरनाज संधू 7…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
Miss Universe 2021: हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत को मिला यह खिताब | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली : भारत की हरनाज संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है| 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है। 21 साल की चंडीगढ़ की रहने वालीं हरनाज संधू 70वां मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं| इससे पहले 21 साल पहले लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था| पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की प्रतियोगियों को हराकार हरनाज ने यह खिताब अपने नाम किया है| संधू की ताजपोशी इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की|
70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजरायल में हुआ। इसमें हरनाज ने 79 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज पहना। मिस यूनिवर्स की रनर अप मिस पराग्वे नाडिया फेरेरा और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका लालेला मस्वाने रहीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वे भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा थीं।
चंडीगढ़ में हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स बनने पर परिवारवालों ने खुशी जताई। हरनाज़ संधु की मां डॉ. रवींद्र संधू ने बताया, "हमारे लिए ये बेहद गर्व की बात है। इस खुशी को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वो शूरू से जो ठानती थी उसे पूरा करती थी।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।