मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महाराष्ट्र : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ का निधन, नाना पटोले सहित पार्टी के कई नेताओं ने जताया शोक

मुंबई: पूर्व कांग्रेस सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया। गायकवाड़ का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कांग्रेस के…

महाराष्ट्र : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ का निधन, नाना पटोले सहित पार्टी के कई नेताओं ने जताया शोक
महाराष्ट्र : वरिष्ठ कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ का निधन, नाना पटोले सहित पार्टी के कई नेताओं ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: पूर्व कांग्रेस सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया। गायकवाड़ का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते थे। एकनाथ गायकवाड़ की बेटी वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा मंत्री है|




एकनाथ गायकवाड़ ने मुंबई दक्षिण केंद्रीय लोकसभा सीट का दो बार प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने धारावी से तीन बार जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल के एक प्रमुख सदस्य के रूप में भी काम किया था। 2017 से 2020 तक वह मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।




कांग्रेस सहित तमाम राजनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि पूर्व सांसद और कांग्रेस के कद्दावर नेता एकनाथ गायकवाड़ जी के निधन से हम बेहद दुखी हैं। महाराष्ट्र और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान और कांग्रेस पार्टी के लिए उनका समर्पण कई को प्रेरित करेगा। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।  



कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने एकनाथ गायकवाड़ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पिछले 20-25 सालों से हम युवा नेता उन्हें एक वरिष्ठ नेता के रूप में देख रहे हैं। उनके जाने से निश्चित रूप से मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए झटका है। उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखा गया है जो सभी को साथ लेकर चलते थे। उनसे बहुत सी बातें सीखी हैं, जैसे किसी के राजनीतिक जीवन में कड़ी मेहनत करने की इच्छा, कुछ हासिल करने का संकल्प।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।