नई दिल्ली: बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "सुशांत सिंह राजपूत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटरलू और वाटरगेट है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर रविवार को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटरलू और वाटरगेट है। अपना सीट बेल्ट बांध लीजिए, क्योंकि जब तक दोषी को सजा नहीं मिल जाती, तब तक हम अपनी कोशिश नहीं छोड़ेंगे।"