मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जून के पहले हफ्ते से सभी जगहों पर DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG होगी उपलब्ध, मरीज को वजन और डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के आधार पर सुबह-शाम 2 डोज़ लेनी होगी

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।राज…

जून के पहले हफ्ते से सभी जगहों पर DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG होगी उपलब्ध, मरीज को वजन और डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के आधार पर सुबह-शाम 2 डोज़ लेनी होगी
जून के पहले हफ्ते से सभी जगहों पर DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG होगी उपलब्ध, मरीज को वजन और डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के आधार पर सुबह-शाम 2 डोज़ लेनी होगी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।राजनाथ सिंह ने कहा, DRDO एवं DRL द्वारा तैयार की गई, 2-deoxy-D-glucose (2-DG) ड्रग कोविड में प्रभावकारी सिद्ध होगी।




DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG पर DRDO प्रमुख जी. सतीश रेड्डी ने कहा,''अभी सप्ताह में 10,000 के आस पास कुल उत्पादन होगा। आज AIIMS, AFMS और DRDO अस्पतालों में दे रहे हैं। बाकी राज्यों को अगले चरण में देंगे। अभी थोड़ी देरी है। जून के पहले हफ्ते से सभी जगहों पर 2DG दवा उपलब्ध होगी|


DRDO प्रमुख जी. सतीश रेड्डी ने कहा,''यह दवा कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिकाओं पर सीधा काम करेगी। शरीर का इम्यून सिस्टम काम करेगा और मरीज जल्दी ठीक होगा। इसे मरीज के वजन और डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के आधार पर कम से कम 5-7 दिन सुबह-शाम 2 डोज़ लेनी है|




पहले और दूसरे बैच (एंटी-कोविड ड्रग 2-डीजी) का सीमित तरीके से उपयोग किया जाएगा। इसका उपयोग एम्स, सशस्त्र बल अस्पतालों, डीआरडीओ अस्पतालों और किसी भी अन्य जरूरत के लिए किया जाएगा। जून से इसे सभी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।