पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी और भगोड़ा घोषित मेहुल चोकसी कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ और बरबुडा से लापता हो गया है। चोकसी के का परिवार चिंतित है | एंटीगुआ पुलिस उसकी तलाश में जुटी है| चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है| फिलहाल एंटीगुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार चोकसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है|
चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि,''भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी लापता हो गया है। उनके परिवार के सदस्य चिंतित और चिंतित हैं, और उन्होंने मुझे चर्चा करने के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि,''एंटीगुआ पुलिस जांच कर रही है|
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के लापता होने की खबरों पर संज्ञान लिया है; यह तथ्यों की पुष्टि कर रहा है|
स्थानीय मीडिया संस्थान 'एंटीगुआन्यूजरूम' ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है जिसके लापता होने की अटकलें हैं। वहीं रॉयल पुलिस फोर्स ने बताया कि चोकसी की तलाश में पुलिस ने उसकी तस्वीर के साथ एक बयान जारी किया है ताकि लोगों से उसके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके।
'पुलिस जॉली हार्बर के निवासी 62 वर्षीय मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच कर रही है। चोकसी के लापता होने की शिकायत जॉनसन प्वाइंट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वह रविवार 23 मई 2021 से लापता है।'एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था|बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया|
चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी| मार्च में मेहुल चोकसी को कैरेबियाई राष्ट्र के निवेश कार्यक्रम (सीआईपी) के तहत मिली नागरिकता को एंटीगुआ और बारबुडा द्वारा रद्द करने की खबरें आईं थीं। लेकिन मेहुल चोकसी के वकील ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि चोकसी एंटीगुआा के नागरिक हैं उनकी नागरिकता रद्द नहीं की गई है।
मेहुल चोकसी नीरव मोदी का मामा है। नीरव भी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी है। चोकसी भारत से भाग गया था और जांच एजेंसियों के मुताबिक वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा है।