सरकार एक से डेढ़ साल तक कृषि कानूनों को स्थगित करने के लिए तैयार, तब तक समाधान ढूंढे किसान: कृषि मंत्री तोमर
नई दिल्ली: सरकार और किसानों के बीच आज 10 वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। अब केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच अगली बातचीत 22 जनवरी को होगी|किसान नेताओं से बातचीत के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
सरकार एक से डेढ़ साल तक कृषि कानूनों को स्थगित करने के लिए तैयार, तब तक समाधान ढूंढे किसान: कृषि मंत्री तोमर | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: सरकार और किसानों के बीच आज 10 वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। अब केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच अगली बातचीत 22 जनवरी को होगी|किसान नेताओं से बातचीत के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,' आज की बैठक साकारात्मक रही और संभावना है कि 22 तारीख को कोई हल निकल जाए।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय के लिए कृषि सुधार क़ानूनों को स्थगित किया है। सरकार 1-1.5 साल तक भी क़ानून के क्रियान्वयन को स्थगित करने के लिए तैयार है। इस दौरान किसान यूनियन और सरकार बात करें और समाधान ढूंढे| तोमर ने कहा,'किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि सरकार के प्रस्ताव पर कल हम अपने नेताओं के साथ विचार करेंगे और 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे बैठक में आएंगे और आपको निर्णय से अवगत कराएंगे|
सरकार और किसान नेताओं की 10वें दौर की वार्ता के बाद तोमर ने कहा,''आज हमारी कोशिश थी कि कोई निर्णय हो जाए। किसान यूनियन क़ानून वापसी की मांग पर थी और सरकार खुले मन से क़ानून के प्रावधान के अनुसार विचार करने और संशोधन करने के लिए तैयार थी|उन्होंने कहा कि सरकार एक से डेढ़ साल तक भी क़ानून के क्रियान्वयन को स्थगित करने के लिए तैयार है। इस दौरान किसान यूनियन और सरकार बात करें और समाधान ढूंढे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।