मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसानों के समर्थन में 26 जनवरी को पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर रैली निकलेगी सपा, कहा- चंद पूंजीघरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिशों का पर्दाफाश...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सभी जनपदों में तहसील स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर से ध्वजार…

किसानों के समर्थन में 26 जनवरी को पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर रैली निकलेगी सपा, कहा- चंद पूंजीघरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिशों का पर्दाफाश...
किसानों के समर्थन में 26 जनवरी को पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर रैली निकलेगी सपा, कहा- चंद पूंजीघरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिशों का पर्दाफाश... | फ़ोटो: TVL News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सभी जनपदों में तहसील स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर से ध्वजारोहण कार्यक्रम में रैली के आयोजन का निर्देश दिया है। 



अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा है कि किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका अहिंसात्मक आंदोलन ऐतिहासिक बन गया है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन अन्नदाता जो पूजनीय है, हम सबके सम्मान का पात्र है। उसको अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।



यादव ने कहा कि किसानों की मांगों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। उनकी बात मानने से राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। भाजपा नेतृत्व एवं सरकार को किसानों के प्रति अपनी भाषा भी मर्यादित रखनी चाहिए। उनके विरूद्ध अनर्गल और निराधार आरोप नहीं लगाने चाहिए।



अखिलेश यादव ने कहा किसानों की मुख्य मांग यही है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि किसान हितों के ये विरोधी है। एमएसपी की अनिवार्यता से किसान को उसकी फसल का लाभकारी दाम मिल सकेगा। भाजपा को समझना चाहिए कि जिनके लिए यह कानून बना है उन्हें ही जब यह स्वीकार्य नहीं है तो फिर इसका क्या फायदा? किसानों पर इसे क्यों थोपा जा रहा है?




यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी है। वह किसानों के पूर्ण समर्थन में है। किसानों ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। यह त्याग और कुर्बानी करने वाला समाज है। समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा और समाजवादी घेरा कार्यक्रम चलाये हैं।26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी और चंद पूंजीघरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली भाजपाई साजिषों का पर्दाफाश करेगी। इस दिन राज्य भर की प्रत्येक तहसील पर किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर आयेंगे और समाजवादियों के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।