मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हमारी आर्मी बहुत बहादुर है, मगर मोदी सरकार कमज़ोर है: बोले ओवैसी- चीनी सैनिकों ने डेपसांग और डेमचोक पर कब्जा कर लिया

नई दिल्ली: AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''हमारी फौज बहादूर है मगर हमारी सरकार चीन के मामले में कमजोर है। मोदी सरकार इस मुद्दे पर संसद में बहस क्यों नहीं कराती? हमारा चीन के साथ जो व्य…

हमारी आर्मी बहुत बहादुर है, मगर मोदी सरकार कमज़ोर है: बोले ओवैसी- चीनी सैनिकों ने डेपसांग और डेमचोक पर कब्जा कर लिया
हमारी आर्मी बहुत बहादुर है, मगर मोदी सरकार कमज़ोर है: बोले ओवैसी- चीनी सैनिकों ने डेपसांग और डेमचोक पर कब्जा कर लिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''हमारी फौज बहादूर है मगर हमारी सरकार चीन के मामले में कमजोर है। मोदी सरकार इस मुद्दे पर संसद में बहस क्यों नहीं कराती? हमारा चीन के साथ जो व्यापार में असंतुलन है उसके लिए सरकार क्या कर रही है? वह टिकटॉक बैन कर रही है। सरकार चीन का नाम नहीं ले रही है|



असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''पीएम मोदी ने यह कहकर देश को गुमराह किया कि हमारे क्षेत्र में कोई नहीं आया है। ऐसी सैटेलाइट तस्वीरें हैं जो दिखाती हैं कि चीनी सैनिकों ने डेपसांग और डेमचोक पर कब्जा कर लिया है। वे (चीन)  हमारी जमीन हड़पते रहेंगे फिर भी उनके साथ व्यापार असंतुलन बना रहेगा?



ओवैसी ने कहा,''सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए या संसद में बहस करनी चाहिए और हमें बताना चाहिए कि वे चीन पर क्या निर्णय ले रहे हैं। यदि सरकार राजनीतिक नेतृत्व दिखाती है तो पूरा देश उनका समर्थन करेगा। सेना बहुत शक्तिशाली है लेकिन सरकार बहुत कमजोर है और चीन से डरती है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।