मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पुलिस राज चाहती है, पुलिस लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर रही है: मृतक बलवंत सिंह के परिवार से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश

कानपुर देहात: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पुलिस राज चाहती है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में…

भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पुलिस राज चाहती है, पुलिस लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर रही है: मृतक बलवंत सिंह के परिवार से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश
भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पुलिस राज चाहती है, पुलिस लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर रही है: मृतक बलवंत सिंह के परिवार से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

कानपुर देहात: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पुलिस राज चाहती है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। पुलिस जनता की मदद के लिए होती है लेकिन इस सरकार ने पुलिस में कुछ लोगों को इतनी आजादी दे रखी है कि वे लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर रहे हैं।


  

कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में मारे गये बलवंत सिंह के परिवार से आज मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बलवंत सिंह का परिवार बहुत दुःखी है। परिवार ने जो देखा है, ऐसी घटना किसी के साथ न हो। बलवंत सिंह को पुलिस ने ही मार दिया। पुलिस की वजह से जान गई। उसे तीन घंटे तक मारा गया। बलवंत सिंह के परिजनों ने बताया कि पुलिस उनके सामने ही पीट रही थी। इतना पीटा कि कल्पना नहीं की जा सकती है। मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार है। इसमें साजिश और षड़यंत्र है।



उन्होंने मांग किया कि घटना की सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराए। जाय। परिवार को न्याय मिले। बलवंत सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रूपये की मदद दी जाय।


अखिलेश यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। पुलिस हिरासत में लगातार मौंते हो रही हैं। इसी तरह की एक घटना गोण्डा में भी पिछले दिनों हुई थी। जहां पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हो गई थी। जब वहां लोगों ने विरोध किया तो पुलिस शव लेकर भाग गई। अखिलेश यादव ने कहा कि,"उत्तरप्रदेश में कस्टोडियल डेथ इसलिए नहीं रुक रही है क्योंकि सरकार की नीयत साफ नहीं है।"



यह भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यापारी बलवंत सिंह के परिजनों से मिले अखिलेश 


कानपुर देहात में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, कारोबारी से हुई लूटकांड में पुलिस ने किया था गिरफ़्तार 


पुलिस कस्टडी में व्यापारी बलवंत सिंह की मौत मामले में फरार एसओजी गिरफ़्तार 


व्यापारी बलवंत सिंह हत्या मामले में हेड कांस्टेबल सोनू यादव और दुर्वेश कुमार गिरफ़्तार 







   

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।