मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Jammu Air Force Station Attack: गृह मंत्रालय ने जम्मू वायुसेना स्टेशन हमले की जांच एनआईए को सौंपी

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने आज यानी मंगलवार को जम्मू वायु सेना स्टेशन हमले का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने शनिवार-रविवार की रात जम्मू वायु सेना स्टेशन प…

Jammu Air Force Station Attack: गृह मंत्रालय ने जम्मू वायुसेना स्टेशन हमले की जांच एनआईए को सौंपी
Jammu Air Force Station Attack: गृह मंत्रालय ने जम्मू वायुसेना स्टेशन हमले की जांच एनआईए को सौंपी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने आज यानी मंगलवार को जम्मू वायु सेना स्टेशन हमले का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने  शनिवार-रविवार की रात जम्मू वायु सेना स्टेशन पर हुए हमले के मामले की जांच आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया है|



इस हमले में जम्मू एयरबेस को निशाना बनाया गया था, ड्रोन के माध्यम से दो विस्फोटक अंदर भेजे गए थे, जिसकी वजह से धमाका हुआ था।जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर रविवार देर रात दो धमाके हुए थे। वायुसेना के मुताबिक, दोनों ही धमाकों की इंटेसिटी बहुत कम थी और पहला धमाका छत पर हुआ, इसलिए छत को नुकसान पहुंचा था, जबकि दूसरा धमाका खुली जगह पर हुआ था। धमाके में दो जवानों को भी मामूली चोटें आई थीं।



फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू कश्मीर पुलिस से इस केस में अभी तक हुई जांच के सभी दस्तावेज तलब किए हैं|एनआईए बहुत जल्द मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाएगी| 




गौरतलब है कि इससे पहले, स्थानीय पुलिस और वायु सेना के अधिकारियों के साथ एनआईए, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड सहित कई एजेंसियां देश में अपनी तरह के पहले आतंकी हमले की जांच कर रही थीं, जिससे उपकरण या कर्मियों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इसमें संभावित नुकसान की संभावना है| जांच एजेंसी मामले की आतंकी एंगल से भी जांच कर रही थी कि लेकिन ड्रोन हमले के 48 घंटे बाद भी इसे लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई थी जिसके बाद जांच एनआईए को सौंप दी गई|



सूत्रों ने कहा कि ,''जम्मू के रत्नुचक इलाके के कुंजवानी में देर रात संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई थी।



गौरतलब है कि,''रविवार को पहली बार जम्मू एयरबेस पर ड्रोन से दो धमाके किए गए थे| ये हमला भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन हमला बताया जा रहा है|इसके बाद जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास भी समोवार को दो ड्रोन मंडराते हुए देखे गए थे|दोनों ड्रोन अलग अलग जगहों पर देखे गए| हालांकि सेना द्वारा की गई फायरिंग के बाद वे भाग भी गए थे| 




 वायुसेना के मुताबिक, दोनों ही धमाकों की इंटेसिटी बहुत कम थी और पहला धमाका छत पर हुआ, इसलिए छत को नुकसान पहुंचा था, जबकि दूसरा धमाका खुली जगह पर हुआ था। धमाके में दो जवानों को भी मामूली चोटें आई थीं।



इसके बाद सोमवार को भी आतंकियों ने ड्रोन के जरिए सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश की थी। जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद आतंकियों ने अब मिलिट्री स्टेशन पर भी हमला करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर तड़के 3 बजे एक ड्रोन देखा गया था हालांकि, सेना अलर्ट पर थी और ड्रोन दिखते ही सेना ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद ड्रोन गायब हो गया। फिलहाल सेना सर्च ऑपरेशन चलाकर ड्रोन की तलाश कर रही है।



सूत्रों ने कहा कि सैन्य स्टेशन के बाहर के पूरे इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल अभी तक जमीन पर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।