मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

India-China Standoff: भारत-चीन के बीच 4 घंटे तक ब्रिगेड कमांडर स्तर की हुई बातचीत

नई दिल्ली: भारतीय और चीनी सेनाओं ने तनाव को कम करने के प्रयासों में पूर्वी लद्दाख में आज (बुधवार को) बातचीत की। लद्दाख जिले के लेह के चुशुल में एलएसी के आसपास भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच बुध…

India-China Standoff: भारत-चीन के बीच 4 घंटे तक ब्रिगेड कमांडर स्तर की हुई बातचीत
India-China Standoff: भारत-चीन के बीच 4 घंटे तक ब्रिगेड कमांडर स्तर की हुई बातचीत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय और चीनी सेनाओं ने तनाव को कम करने के प्रयासों में पूर्वी लद्दाख में आज (बुधवार को) बातचीत की। लद्दाख जिले के लेह के चुशुल में एलएसी के आसपास भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को 4 घंटे तक दोनों देश के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत हुई|



भारतीय और चीनी सैन्य प्रतिनिधियों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव को कम करने के लिए सौहार्दपूर्ण तरीके से मुलाकात की, लेकिन वार्ता 'अनिर्णायक' रही। दोनों देशों के सैन्य प्रतिनिधि फिर से विचार-विमर्श के लिए मिलेंगे। 




भारतीय सेना के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि,' भारत और चीन ने आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चुशुल में ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता की। कोर कमांडर स्तर की वार्ता के लिए दोनों पक्षों ने व्यापक रूप से सहमति व्यक्त की है, जिसके लिए तारीख, तौर-तरीकों और एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है|



सूत्र ने आगे कहा कि भारत ने बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर चीनी सैनिक उत्तेजक सैन्य कार्रवाई को अंजाम देंगे, तो भारतीय सैनिक जवाबी कार्रवाई करेंगे।




बता दें कि पूर्वी लद्दाख में पैंगॉन्ग लेक के दक्षिण में जहां भारत ने प्रभुत्व जमा रखा है, चीन ने लेक के उत्तरी क्षेत्र में स्थित फिंगर एरिया में जवानों को तैनात कर दिया है और सैन्य समान को जमा करना शुरू कर दिया है।7 सितंबर को लेक के दक्षिणी किनारे में दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई थी और दोनों तरफ से हवाई फायरिंग की गई थी। क्षेत्र में मंगलवार शाम से ही पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। चीन यहां ज्यादा सामग्री और लॉजिस्टिक भी इकट्ठा कर रहा है|





लद्दाख में भारत-चीनी सैनिकों के बीच 7 सितंबर की झड़प के बाद लगभग 40-50 चीनी सैनिक भाले, बंदूक और तेज धार वाले हथियारों से लैस होकर पूर्वी लद्दाख में रेजांग ला के उत्तर में ऊंचाई वाले स्थानों पर भारतीय सेना की पोजिशन से कुछ मीटर दूर आ गए हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।