नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच मंगलवार के मुकाबले आज कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है| बुधवार को 43 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं, जबकि मंगलवार को यह आंकड़ा 34,703 पर था| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 43,733 नए मामले सामने आए हैं|
भारत ने पिछले 24 घंटों में 43,733 नए COVID19 मामले दर्ज़ किए गए और 47,240 लोग डिस्चार्ज हुए । सक्रिय मामले घटकर 4,59,920 रह गए हैं; रिकवरी रेट बढ़कर 97.18% हो गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR ) के मुताबिक ,''भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,07,216 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,33,32,097 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|