मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी की हत्या, धोबी गिरफ़्तार, दो की तलाश जारी

नई दिल्ली: दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की कल रात हत्या कर दी गई। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की कल…

दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी की हत्या, धोबी गिरफ़्तार, दो की तलाश जारी
दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी की हत्या, धोबी गिरफ़्तार, दो की तलाश जारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:   दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की कल रात हत्या कर दी गई। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की कल रात वसंत विहार स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है|



बताया जा रहा है कि बीती रात 8.30 बजे धोबी घर आया, नौकरानी ने दरवाजा खोला। नौकरानी को जबरदस्ती एक कमरे में घसीट कर बंद कर दिया। इसी बीच दो अन्य लड़के अंदर आए और कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी का गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। घटना के बाद नौकरानी ने शोर मचाया।



उनकी कामवाली ने बताया कि धोबी रात 8.30 बजे घर आया, 2 और लोग आए, उन्होंने किट्टी कुमारमंगलम को बांधा और हत्या कर दी। धोबी को गिरफ़्तार किया गया है| पुलिस का कहना है कि 67 वर्षीय किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी।



पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली। जिसके बाद टीमें बनाई गईं। नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी जिसका नाम राजू है, उसे गिरफ्तार कर लिया। 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैंप में रहता था। वारदात में शामिल बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है, जिनकी तलाश जारी है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।